Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ओमान के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, 2025 में मिला 29वां वैश्विक सम्मान

PM Modi Global Honours: पीएम मोदी को ओमान यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया गया। यह उनका 29वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है जो भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को...

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 18, 2025 | 05:56 PM

ओमान के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Order of Oman: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को एक और बड़ी पहचान मिली है। ओमान दौरे के दौरान उन्हें वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दुनिया के चुनिंदा वैश्विक नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को ही दिया गया है।

इससे पहले यह सम्मान ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, नीदरलैंड की क्वीन मैक्सिमा, जापान के सम्राट अकिहितो, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला और जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय को मिल चुका है।

पीएम मोदी के नाम अब 29 वैश्विक सम्मान

इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी के नाम अब 29 वैश्विक सम्मान दर्ज हो चुके हैं। वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें इतनी बड़ी संख्या में विभिन्न देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा गया है। यह उपलब्धि भारत की बढ़ती कूटनीतिक ताकत, वैश्विक नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूत उपस्थिति को दर्शाती है।

सम्बंधित ख़बरें

‘मैंने तुम्हें 10 साल से कभी हंसते नहीं देखा’… डोनाल्ड ट्रंप ने महिला पत्रकार पर निकाला गुस्सा, जानें क्यों?

एपस्टीन से संबंध और पैसे लेकर सरकारी फाइल्स देने के खुलासे के बाद ब्रिटिश नेता पीटर मैंडेलसन देंगे इस्तीफा

BLA के ‘ऑपरेशन हेरोफ’ का कहर! पाक से बोरिया-बिस्तर समेटने की तैयारी में चीन, शहबाज के सामने रखी ये बड़ी शर्त

मेलबर्न में महात्मा गांधी की प्रतिमा चोरी… 426 किलो का स्टेच्यू ग्राइंडर से काटकर ले गए चोर

सम्मान के लिहाज से बेहद खास रहा 2025

साल 2025 प्रधानमंत्री मोदी के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिहाज से बेहद खास रहा है। इस वर्ष कई देशों ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्रदान किए। जुलाई में नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने प्रधानमंत्री मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्विचिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया।

इसके बाद 7 जुलाई को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने उन्हें ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ प्रदान किया।

दक्षिण एशिया में भारत के संबंधों को नई ऊंचाई

4 जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया। वहीं 2 जुलाई को घाना सरकार ने उन्हें ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ सम्मान प्रदान किया।

यूरोप में भी प्रधानमंत्री मोदी को विशेष मान्यता मिली। 16 जून को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने उन्हें ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से सम्मानित किया। दक्षिण एशिया में भारत के संबंधों को नई ऊंचाई देते हुए 5 अप्रैल को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से नवाजा। यह पहली बार था जब किसी भारतीय नेता को यह सर्वोच्च सम्मान दिया गया।

पहली बार मिला किसी भारतीय नेता को यह सम्मान

इसके अलावा 12 मार्च को मॉरीशस सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (GCSK)’ से सम्मानित किया जो किसी भारतीय नेता को पहली बार मिला। 16 दिसंबर को इथियोपिया ने उन्हें ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया।

यह भी पढ़ें:- अमेरिका-वेनेजुएला आमने-सामने! प्रशांत महासागर में ‘स्ट्राइक’ से मचा हड़कंप, जंग के आसार गहराए

बारबाडोस के प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली ने भी 20 नवंबर 2024 को प्रधानमंत्री मोदी को ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ देने की घोषणा की थी जिसे मार्च 2025 में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने औपचारिक रूप से प्राप्त किया। इन सभी सम्मानों से यह साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी व्यापक रूप से सराहा जा रहा है।

Pm modi order of oman 29th global honour 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 18, 2025 | 05:56 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Oman
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.