इथियोपिया ने मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पीएम बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का गौरव
Narendra Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता को एक और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। इथियोपिया ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान’ से सम्मानित किया।
- Written By: अमन उपाध्याय
इथियोपिया ने मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
PM Modi Ethiopia Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को अफ्रीकी देश इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के साथ पीएम मोदी अब तक दुनिया के विभिन्न देशों से करीब 28 सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। यह उपलब्धि भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और प्रधानमंत्री मोदी की अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता को दर्शाती है।
सम्मान ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि न बताते हुए पूरे देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का गौरव है और उन अनगिनत लोगों का भी जिन्होंने भारत और इथियोपिया के रिश्तों को मजबूत बनाने में योगदान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि विश्व की अति-प्राचीन और समृद्ध सभ्यता द्वारा सम्मानित किया जाना मेरे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। मैं इसे पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं।
Pure pride for India. 🇮🇳✨ Ethiopia has conferred its highest civilian award, The Great Honour Nishan of Ethiopia, on PM Shri Narendra Modi — making him the first global Head of State or Government to receive this distinction. This 28th international honour is reflection of… pic.twitter.com/E3K6e8RO39 — BJYM (@BJYM) December 16, 2025
सम्बंधित ख़बरें
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे सेना प्रमुख, भारत सरकार ने सौंपी कमान, 30 जून को संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
असम एयरक्राफ्ट क्रैश में 5 जवान शहीद, एयर फोर्स ने दिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश
कतर ने रखी थी गैस प्लांट बंद करने की डील! ईरान के इनकार से बची दुनिया, जानें पूरा मामला
पूरी दुनिया की नजर ग्लोबल साउथ पर
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ग्लोबल साउथ की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया की नजर ग्लोबल साउथ पर है, ऐसे समय में इथियोपिया की स्वाभिमान, स्वतंत्रता और आत्मगौरव की परंपरा सभी देशों के लिए प्रेरणा है।
पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भविष्य उन्हीं साझेदारियों का है जो विश्वास और दीर्घकालिक विजन पर आधारित हों। भारत, इथियोपिया के साथ मिलकर ऐसे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के साथ नई संभावनाएं भी पैदा करे।
विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन से अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे थे। अदीस अबाबा स्थित राष्ट्रीय महल में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वे इथियोपियाई नेतृत्व के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा को लेकर उत्साहित हैं।
इथियोपिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत बेहद आत्मीय और अनोखे अंदाज में किया गया। हवाई अड्डे पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने स्वयं उनका स्वागत किया और उन्हें अपनी गाड़ी से होटल तक लेकर गए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को साइंस म्यूजियम और फ्रेंडशिप पार्क भी दिखाया जो उनके तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था।
भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री के अदीस अबाबा पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने भी उनका भव्य स्वागत किया। होटल के बाहर बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक तिरंगा लहराते हुए ‘मोदी मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते नजर आए।
यह भी पढ़ें:- ग्रीस के पास फिर डूबी प्रवासियों की नाव, 28 की जान बची लेकिन 3 लोग अब भी लापता; रेस्क्यू जारी
कई वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इथियोपिया यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस दौरे से भारत और इथियोपिया के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे और भारत की वैश्विक आर्थिक व राजनीतिक स्थिति और मजबूत होगी।
