Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी के जेद्दा पहुंचते ही सऊदी अरब में गूंजा ‘ऐ वतन..’, माहौल हुआ जोश से भरपूर, देखें Video

PM modi Saudi Arabia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे। जेद्दा आगमन के समय उनका स्वागत सऊदी अरब में 'ऐ वतन...' गीत की धुन के साथ किया गया।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 22, 2025 | 05:39 PM

PM मोदी के जेद्दा पहुंचते ही सऊदी अरब में गूंजा 'ऐ वतन.., फोेटो ( सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जेद्दा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा के लिए जेद्दा पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही पीएम मोदी जेद्दा पहुंचे, सऊदी अरब में ‘ऐ वतन…’ गाना गूंज उठा। पीएम मोदी के स्वागत के मौके पर यह गीत प्रस्तुत किया गया।

जब प्रधानमंत्री मोदी का विमान सऊदी एयरस्पेस में प्रवेश किया, तो रॉयल सऊदी एयर फोर्स के F-15 फाइटर जेट्स ने उन्हें विशेष सुरक्षा प्रदान करते हुए एस्कॉर्ट किया। जेद्दा में उनका स्वागत शानदार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

भारत और सऊदी अरब कम से कम छह समझौता

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा पिछले 40 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की जेद्दा यात्रा का पहला अवसर है। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और सऊदी प्रिंस दोनों मिलकर 2019 में स्थापित रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है। पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस को ‘‘मेरा भाई’’ कहकर संबोधित किया। मोदी की जेद्दा यात्रा के दौरान भारत और सऊदी अरब कम से कम छह समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेंगे।

देखें Video

#WATCH | The song ‘Ae Watan…’ resonates in Saudi Arabia as PM Modi reaches Jeddah pic.twitter.com/dr1DaZ8ex6 — ANI (@ANI) April 22, 2025

हज कोटा और अन्य संबंधित मामलों पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को सऊदी अरब के प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के साथ अपनी बैठक के दौरान भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए हज कोटा और अन्य संबंधित मामलों पर चर्चा करेंगे। दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष, ऊर्जा, स्वास्थ्य, विज्ञान और तकनीकी अनुसंधान, संस्कृति तथा उन्नत प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस फैक्ट्री का दौरा करेंगे जो भारतीय श्रमिकों को रोजगार प्रदान करती है। प्रधानमंत्री मोदी को 2016 में सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला था। वे सऊदी अरब में भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे, जहां लगभग 27 लाख भारतीय नागरिक रहकर काम कर रहे हैं।

विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्राउन प्रिंस की सोच में गहराई

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए उन्हें भारत और सऊदी अरब के संबंधों का एक मजबूत समर्थक बताया। उन्होंने कहा कि हर बार हुई मुलाकात में क्राउन प्रिंस की सोच ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि उनके नेतृत्व में सऊदी अरब अपने नागरिकों की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में तेज़ी से प्रगति कर रहा है।

Pm modi arrives in jeddah saudi arab resonates with ae watan song video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2025 | 05:39 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Saudi Arabia
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

NATO से बाहर होगा अमेरिका! सांसद बोले- ‘अब और पैसा बर्बाद नहीं’, US कांग्रेस में पेश हुआ बिल

2

दक्षिण कोरिया में बड़ा हादसा, लाइब्रेरी साइट पर स्टील फ्रेम ढहा, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

3

हिंदू वोट बैंक किसके साथ? बांग्लादेश चुनाव में तीनों गुटों की दांव-पेंच शुरू, उठीं बड़ी सियासी हलचल

4

‘यहां मेरा कोई नहीं…’, US में भारतीय लड़की को कार ने मारी टक्कर, बेटी के लिए अकेले लड़ रहे पिता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.