Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रूसियों को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 30 दिनों तक ई टूरिस्ट वीजा होगा अब बिल्कुल मुफ्त

Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे पर हैं और इस दौरान पीएम मोदी ने रूसी नागरिकों के लिए खास घोषणा की है। जहां उन्हें 30 दिनों के लिए फ्री ई टूरिस्ट वीजा की सुविधा मिलेगी।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Dec 05, 2025 | 04:05 PM

पीएम मोदी और रूस राष्ट्रपति पुतिन (सौ. एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

E Tourist Visa for Russian Citizens: रूसी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानी 5 दिसंबर को घोषणा की है कि भारत रूसी पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा सुविधा प्रदान करेगा। यह घोषणा नई दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान की गई।

30 दिवस का ई टूरिस्ट वीजा मुफ्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस वर्ष अक्टूबर में लाखों श्रद्धालुओं ने कलमीकिया में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध मंच पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुझे खुशी है कि हम जल्द ही रूसी नागरिकों के लिए 30-दिवसीय निःशुल्क ई-पर्यटक वीज़ा और 30-दिवसीय समूह पर्यटक वीज़ा शुरू करने जा रहे हैं।

#WATCH | Delhi: PM Narendra Modi says, “…This year in October, millions of devotees received the blessings of Lord Buddha’s sacred relics at the International Buddhist Forum in Kalmykia. I’m pleased that we will soon be launching a free 30-day e-tourist visa and a 30-day Group… pic.twitter.com/6UNroyxqve — ANI (@ANI) December 5, 2025


रूस के राष्ट्रपति दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं जहां दूसरे दिन उनका स्वागत राष्ट्रपति भवन में भव्य तरीके से किया। इसके बाद हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता में दोनों देश के नेताओं ने एक साझा बयान जारी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह चमक रही है।

यह भी पढ़ें:- मोदी-पुतिन वार्ता: PM मोदी बोले- भारत न्यूट्रल नहीं, बल्कि वैश्विक कल्याण के लिए शांति का पक्षधर

भारत-रूस व्यापार मंच

दोनों नेताओं ने विज़न 2030 दस्तावेज़ का भी अनावरण किया, जो आर्थिक जुड़ाव को मजबूत करने और व्यापार, निवेश एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार किया गया एक दीर्घकालिक रोडमैप है। पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता “नए व्यावसायिक अवसर पैदा करेगा” क्योंकि दोनों पक्ष भारत-रूस व्यापार मंच में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।

राष्ट्रपति पुतिन ने रूसी प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी भरे और आतिथ्य पूर्ण स्वागत के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और भारत की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मोदी के साथ अपने “घनिष्ठ कार्यकारी संवाद” और द्विपक्षीय एजेंडे पर उनकी निरंतर निगरानी पर प्रकाश डाला।

दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को बढ़ावा

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और रूस यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ एफटीए को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने को लेकर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 2030 तक आर्थिक सहयोग कार्यक्रम पर सहमति बनी है। पीएम मोदी ने घोषणा की कि भारत रूस के नागरिकों के लिए फ्री ई टूरिस्ट वीजा शुरू करेगा जिसकी वैधता 30 दिनों तक के लिए होगी। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Pm modi announces 30 days e tourist visas free for russian citizens

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 05, 2025 | 04:05 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Russia
  • Tourist Visa
  • Vladimir Putin

सम्बंधित ख़बरें

1

मोदी-पुतिन वार्ता: PM मोदी बोले- भारत न्यूट्रल नहीं, बल्कि वैश्विक कल्याण के लिए शांति का पक्षधर

2

Putin Rajghat: पुतिन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, विजिटर बुक में लिखा खास संदेश

3

पुतिन का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत, 23वें शिखर सम्मेलन में होंगे कई बड़े समझौते

4

ट्रंप का नया अपडेट: रूस-यूक्रेन की जंग रुकवाकर रहूंगा… पुतिन ने ट्रंप को बताया ‘पीसमेकर’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.