Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी और ट्रंप की कब होगी मुलाकात, अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बताई अंदर की बात

PM Modi and Donald Trump Meeting: गार्सेटी ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। मुझे निमंत्रण के बारे में कुछ नहीं पता। अमेरिका-भारत और डोनाल्ड ट्रंप-नरेंद्र मोदी के रिश्तों पर खुलकर मीडिया से बात की।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Jan 09, 2025 | 07:49 PM

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने इन दिनों मुंबई दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को अमेरिका-भारत और डोनाल्ड ट्रंप-नरेंद्र मोदी के रिश्तों पर खुलकर मीडिया से बात की। संवादाताओं ने सवाल किया कि ऐसी अटकलें सामने आ रही हैं कि प्रधानमंत्री मोदी को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा सकता है?

इस सवाल पर गार्सेटी ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। मुझे निमंत्रण के बारे में कुछ नहीं पता। उन्हें यह तो नहीं पता कि राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में किन मेहमानों को आमंत्रित किया जाएगा। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहले वाशिंगटन में और फिर बाद में भारत में मुलाकात होगी। जब देश क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

मानवता के लिए ‘मशीनी दिमाग’: ग्लोबल साउथ के पहले एआई महाकुंभ में क्या है पीएम मोदी का विजन?

भारत के जेन-जी का सोने पर भरोसा बढ़ा: म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो से ज्यादा सुरक्षित मान रहे युवा

सूखने लगा पाकिस्तान का गला, भारत के ‘रावी’ अटैक से मचा हड़कंप, बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा आतंकिस्तान

नाइजीरिया में ट्रंप का बड़ा फैसला: आतंकी खतरों से निपटने के लिए तैनात किए 100 अमेरिकी सैनिक

भारत आऐंगे डोनाल्ड ट्रंप

दोनों नेताओं के बीच मधुर रिश्तों के बारे में बात करते हुए राजदूत गार्सेटी ने कहा कि मैं जानता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी और नव निर्वाचित राष्ट्रपति-  डोनाल्ड ट्रंप बेहद करीब हैं। मैं इस बात का इंतजार कर रहा हूं कि वे कब सीधे मिलेंगे। उनके बीच होने वाली बैठकों की राजदूत ने संभावनाओं का संकेत दिया है। गार्सेटी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि पहले वाशिंगटन में होगी। फिर बाद में साल की दूसरी छमाही में जब भारत क्वाड की मेजबानी करेगा तो मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रपति ट्रंप यहां आएंगे।

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी (फोटो सोर्स-ANI)

आमने-सामने की बातचीत पर जोर

राजदूत ने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच का संबंध आमने-सामने की बातचीत पर निर्भर करती है। न कि भीड़ भरे शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण में जाने से। आमने-सामने की जो बातचीत वाे हमारे बीच होगी वही हमारे संबंधों के अगले अध्याय को परिभाषित करेगी।

एरिक गार्सेटी का कार्यकाल

राजदूत एरिक गार्सेटी ने कई अन्य विषयों पर बात की। साथ ही भारत में अपने कार्यकाल और भारत-अमेरिका संबंधों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे असाधारण काम रहा है।

Pm modi and donald trump meeting tells about us ambassador eric garcetti

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 09, 2025 | 04:14 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • India
  • Narendra Modi
  • US

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.