स्मित के घायल होने पर प्लंबर ने उड़ाया था विमान, वेब सीरीज में देखा था तरीका, 174 यात्रियों की बचाई जान- VIDEO

Smit Machchhar Flight FZ1073: फ्लाईदुबई FZ1073 में को-पायलट के हमले के बाद विमान तेजी से नीचे गिरा। घायल कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट खोला, जबकि प्लंबर यानीव हायौन ने नियंत्रण संभालने में मदद की।
Flydubai FZ1073 Plumber Yaniv Hayoun
बेंजामिन नेतन्याहू, यानीव हायौन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Flydubai FZ1073 Plumber Yaniv Hayoun: क्या कोई वेब सीरीज 174 लोगों की जान बचा सकती है? पर ऐसा हुआ है। हाल ही में दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट FZ1073 को उसके ही ओमानी मूल के को-पायलट ने जानबूझकर क्रैश कराने की कोशिश की। क्योंकि प्लेन में सवार 174 यात्रियों में से अधिकतर इजरायली नागरिक थे। हालांकि, पायलट ने जख्मी होने के बाद भी प्लेन को किसी तरह सुरक्षित लैंड करवाया। इसमें उनकी मदद एक प्लंबर ने की। 

बुधवार को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। इस दौरान प्लेन के को-पायलट ने भारतीय मूल के मुख्य पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमले किया और प्लेन को  क्रैश कराने की कोशिश की। हालांकि, कैप्टन मच्छार ने जख्मी होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोला और क्रू मेंबर और कुछ यात्रियों की मदद से प्लेन को सुरक्षित रूप से लैंड करवाया। इसमें मच्छार की मदद इजरायली नागरिक यानीव हायौन ने की। दिलचस्प बात यह है कि यानीव हायौन पेशे से प्लंबर है और उन्होंने इससे पहले कभी भी प्लेन नहीं उड़ाया था। 

Flydubai FZ1073 Plumber Yaniv Hayoun
PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

प्लंबर ने कैसे बचाई लोगों की जान?

हादसे के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यानीव हायौन से मुलाकात की और उन्हें गले लगाकर धन्यवाद दिया। नेतन्याहू ने कहा कि वह इजरायल के सच्चे हीरो हैं और उनके साहस ने प्लेन में सवार लोगों की जान बचाई। इस दौरान नेतन्याहू ने यानीव से पूछा कि उन्होंने तनावपूर्ण माहौल में कैसे  प्लेन उड़ाया? क्या उन्होंने इसकी ट्रेनिंग ली थी? इसके जवाब में यानीव ने कहा कि उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हमें कॉकपिट से कुछ आवाजें सुनाई दी। आवाजें सुनकर समझ गया था कि कुछ गलत हुआ है।

यानीव ने कहा कि थोड़ी देर बाद पायलट ने जख्मी हालत में कॉकपिट का दरवाजा खोला। क्रू मेंबर साथ हम जैसे ही कॉकपिट में घुसे, को-पायलट ने हम पर हमला करने की कोशिश की। हमने उसे किसी तरह काबू किया। लेकिन समस्या यह थी कि प्लेन के पायलट बुरी तरह जख्मी था। ऐसे में मैंने कुछ देर तक प्लेन को संभालने की कोशिश की।

यानीव ने बताया कि उन्होंने हाल ही में एक वेब सीरीज में प्लेन उड़ाते हुए देखा था। जो मुझे याद था मैंने उसी के सहारे कुछ देर तक प्लेन उड़ाया। इसके बाद पायलट जख्मी हालत में कॉकपिट में आया और उसने प्लेन का कंट्रोल अपने हाथ में लेकर सुरक्षित लैंड करवाया और हमारी जान बचाई।

Flydubai FZ1073 Plumber Yaniv Hayoun
कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

ट्रंप-नेतन्याहू ने की स्मित मच्छार की तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लाइट नंबर FZ1073 के मुख्य पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मैंने इस घटना के बारे में बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। ऐसा लगता है कि को-पायलट शायद आतंकवादी था या कोई सिरफिरा, और उसने पायलट को चाकू मार दिया। पायलट की हालत बहुत खराब थी। लेकिन एक तरह से, दरवाज़ा खोलकर उसने हीरो जैसा काम किया। वहीं, नेतन्याहू ने भी स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए उन्हें हीरो कहा। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com