राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को हीरो बताया, हवा में जानपर खेल बचाई थी यात्रियों की जान

Smit Machchhar: इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की असाधारण बहादुरी की तारीफ की। मच्छार ने हवा में ओमान के को-पायलट के चाकू मारने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था।
trump admires smit machachhar
ट्रंप ने भारतीय पायलट की तारीफ कीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Flydubai Flight: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हवा में हुए हमले के बारे में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। इस हमले में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनके को-पायलट ने चाकू मार दिया था। आरोप है कि को-पायलट ने प्लेन को क्रैश करने की कोशिश की थी। घटना के बारे में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने नेतन्याहू से इस भयानक हमले के बारे में बात की और हमलावर को "शायद आतंकवादी या कोई सिरफिरा" बताया, साथ ही कैप्टन को हीरो कहा।

भारतीय पायलट की तारीफ

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैंने इस घटना के बारे में बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। ऐसा लगता है कि को-पायलट शायद आतंकवादी था या कोई सिरफिरा, और उसने पायलट को चाकू मार दिया। पायलट की हालत बहुत खराब थी। लेकिन एक तरह से, दरवाज़ा खोलकर उसने हीरो जैसा काम किया। ट्रंप ने हमलावर को काबू करने में यात्री की शानदार कोशिश की भी तारीफ की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीच-बचाव करने वाले इजराइली की तारीफ़ करते हुए ट्रंप ने कहा कि जब प्लेन जमीन की तरफ तेजी से नीचे गिर रहा था, तो "बिना किसी फ्लाइंग अनुभव वाले एक इजराइली प्लंबर ने तुरंत कार्रवाई की।

यात्री ने घटना टालने में मदद की

जानकारी के अनुसार, यात्री ने कॉकपिट में चीखें सुनीं, वह तेज़ी से फ्लाइट डेक की ओर भागा और कथित हमलावर को पायलट की सीट से खींचकर बाहर निकाला। फ्लाईदुबई के यात्री यानीव हायौन ने इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात की और कॉकपिट में घुसने की अपनी कोशिश के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने और दूसरे यात्रियों ने कथित हमलावर को रोकने के लिए दखल दिया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने उस आदमी को 'चोकहोल्ड' में पकड़ा, उसे कॉकपिट से बाहर खींचा और फिर प्लेन का कंट्रोल वापस अपने हाथ में लिया।

trump admires smit machachhar
हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

नेतन्याहू ने यानीव को असली हीरो कहा

इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने यात्री को "असली हीरो" बताया और X पर एक पोस्ट में लिखा,"यानीव, तुम एक असली हीरो हो। हम शेरों का देश हैं!"

रिपोर्ट के मुताबिक, क्रू मेंबर और यात्रियों के दखल देने से पहले फ्लाइइट हज़ारों फीट नीचे गिर गई थी, जिसके बाद विमान सऊदी अरब में सुरक्षित उतरा। अधिकारी इस हमले के मकसद की जांच कर रहे हैं। कैप्टन मच्छर और यात्रियों की बहादुरी की भारतीय और इज़राइली राजनयिक मिशनों के साथ-साथ ग्लोबल एविएशन कम्युनिटी ने भी खूब तारीफ की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com