एक ऐसा जादुई झील जिमसें कोई इंसान या जानवर डूब ही नहीं सकता, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो
- Written By: मृणाल पाठक
मिस्र: दुनियाभर में ऐसे कई अजीब और रहस्यमयी चीज़ें (Mysterious Things In World) मौजूद हैं, जिनके अजूबों को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही जादुई झील (Mysterious lake In Egypt) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनियाभर में अपने एक अनोखे खूबी के लिए मशहूर है। यह इजिप्ट (Egypt) में मिला है।
इस लैक का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में एक इंसान इस झील में डूबने की कोशिश करता दिखाई देता है, लेकिन वह पानी में तैरने लगता है।
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर ourplanetdaily नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में इस झील के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। इस झील का नाम सिवा ओएसिस (Siwa Oasis Lake) है।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे की चादर से बना कुर्ता पहन बाजार पहुंचा बुजुर्ग, लोग बोले- मासूम चोर; VIDEO जमकर हो रहा वयारल
नई हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव का सच आया सामने, वायरल Video पर रेलवे ने किया बड़ा खुलासा
दतिया के रामगढ़ सिद्ध दरबार में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, आक्रोशित श्रद्धालुओं ने की जांच की मांग
बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट, शीशे पर दागी गोली, बोरी में भरकर ले गए गहने, देखें VIDEO
यह मिस्र में साल्ट लेक (Salt Lake) के नाम से भी मशहूर है, जो एक दिलचस्प पर्यटन स्थल भी है। यह लैक उन लोगों के लिए बहुत खास है, जो तैर नहीं पाते, क्योंकि यह झील ऐसी है, जो किसी को डूबने नहीं देती है। इस झील के पानी में नमक की मात्रा है 95% से ज़्यादा है।
इस साल्ट लेक का पानी बिलकुल नीला है। जिस झील में ये वायरल वीडियो बनाया गया है उसकी गहराई 4 मीटर है। जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। सिवा के इस साल्ट लेक में नमक की मात्रा इतनी ज्यादा है कि कोई भी इसमें डूब नहीं सकता। जैसे ही आप इस पानी में उतरेंगे अपने आप तैरने लगेंगे। ऐसे में अगर आपको तैरना नहीं भी आता है तो कोई बात नहीं होगी।
हालांकि, ये खतरनाक भी हो सकता है, ऐसे में आपको हर तरह की सावधानी बरतनी होगी।यह लैक दिखने में काफी खूबसूरत भी है। ऐसे में लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहा हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो ट्रेंड भी कर रहा है।
