Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट, शीशे पर दागी गोली, बोरी में भरकर ले गए गहने, देखें VIDEO

Dahanu Jewellery Shop Loot: पालघर जिले के डहाणू में सोमवार शाम न्यू लक्ष्मी ज्वेलर्स पर तीन नकाबपोश डकैतों ने फायरिंग कर दिनदहाड़े लाखों के गहने लूट लिए। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 21, 2026 | 11:31 AM

पालघर के दहाणु में ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देते बंदूकधारी नकाबपोश (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Palghar Dahanu Jewellery Shop Robbery Video: महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहाणू शहर में दिनदहाड़े एक ज्वेलर्स की दुकान पर हथियारबंद लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. ईरानी रोड इलाके में तीन अज्ञात बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में फायरिंग करते हुए वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। इस वारदात को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। घटना के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पालघर जिले के डहाणू शहर में सोमवार दोपहर

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम जब बाजार में चहल-पहल थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन हथियारबंद बदमाश सीधे डहाणू के व्यस्त ईरानी रोड स्थित न्यू लक्ष्मी ज्वेलर्स के बाहर पहुंचे। दुकान में दाखिल होते ही बदमाशों ने अपना दबदबा बनाने के लिए दुकान के सामने लगे कांच के फ्रेम पर सीधी फायरिंग कर दी। अचानक हुए गोलीबारी के धमाके से दुकान मालिक और आसपास के लोग सन्न रह गए।

गोली चलाने के तुरंत बाद डकैतों ने दुकान मालिक पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अपराधियों ने बड़ी ही फुर्ती से दुकान के शोकेस और लॉकर में रखे सोने-चांदी के बेशकीमती आभूषणों को अपने साथ लाए बोरे में भरना शुरू कर दिया। पूरी वारदात को अंजाम देने में लुटेरों को महज कुछ ही मिनटों का समय लगा।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai CJP Protest Action: मुंबई पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन; 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर

रेलवे की चादर से बना कुर्ता पहन बाजार पहुंचा बुजुर्ग, लोग बोले- मासूम चोर; VIDEO जमकर हो रहा वयारल

पुणे में सौतेला बाप बना हैवान, 10 साल की मासूम का 2 तक किया यौन शोषण, मां ने दर्ज कराया मामला

पूर्व पति से फोन पर बात करना पड़ा महंगा! पति ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, ओशिवारा में सनसनी

दहाणु में लूट का वीडियाे आया सामने

इस वारदात का एक वीडियाे सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि न्यू लक्ष्मी ज्वेलर्स के बाहर एक बंदूकधारी नकाबपोश खड़ा है और दो नकाबपोश दुकान के अंदर बोरी में सोने-चांदी के आभूषण भर रहे हैं। इसके बाद तीनों नकाबपोश दुकान से बाहर निकलते है और बेखौफ अंदाज में पैदल चलकर दूसरी गली में जाते हैं।

🚨 Daylight Robbery in Dahanu, Palghar (Maharashtra) Three armed men stormed Lakshmi Jewellers in Irani Nagar today, looting gold & silver worth lakhs at gunpoint. Caught on mobile cameras. Police investigating.#Palghar #Robbery #Dahanu #Maharashtra #Mumbai pic.twitter.com/nZwlxBmLze — Strategem360 (@strategem360) July 20, 2026

सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

पालघर के दहाणू में हुई लूट की वारदात के दौरान इलाके में दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने फायरिंग भी की। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी तेज सी वहां से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:- ST बस का सफर हुआ महंगा! अमरावती से पंढरपुर समेत इन रूटों का किराया बढ़ा, देखें पूरी रेट लिस्ट

घटना की सूचना मिलते ही डहाणू पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Dahanu jewellery shop robbery open fire loot video palghar news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 11:20 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Gunpoint Loot
  • Palghar News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.