- Hindi News »
- World »
- Passengers Hanging Upside Down After Plane Crash In Toronto Watch Video Here
Plane Crash In Toronto: टोरंटो में प्लेन क्रैश के बाद उल्टे लटके पैसेंजर्स, यहां देखिए VIDEO
Plane Crash In Toronto: इस विमान दुर्घटना में जीवित बची एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ये महिला विमान पलटने के बाद अपनी सीट पर उल्टी लटकी हुई दिखाई दे रही है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Plane Crash In Toronto: मिनियापोलिस-सेंट पॉल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टोरंटो पियरसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहा डेल्टा एयरलाइंस का विमान 4819 लैंडिंग के समय ही गंभीर हादसे का शिकार हो गया। बता दें, विमान में 76 यात्री और 4 क्रू मेंबर समेत 80 लोग सवार थे। विमान लैंड करते ही पलट गया, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।
इस विमान दुर्घटना में जीवित बची एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ये महिला विमान पलटने के बाद अपनी सीट पर उल्टी लटकी हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,”मेरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और मैं उल्टी पड़ी हूं।”
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि कैसे डरे हुए यात्री विमान से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं और सुरक्षित जगह पर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान एक यात्री कहता है, “हे भगवान, मैं अभी भी विमान दुर्घटना में फंस हुआ हूं। ”
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत
बांग्लादेश में खसरे का कोहराम: अब तक 294 बच्चों की मौत, वैक्सीनेशन सिस्टम फेल होने से गहराया संकट
पश्चिम बंगाल में BJP की जीत से ढाका में खौफ, बांग्लादेशी सांसद ने जताई लाखों घुसपैठियों को वापस भेजने की आशंका
Facebook पर भी शेयर किया गया वीडियो
एक अन्य यात्री जॉन नेल्सन ने भी फेसबुक पर घटना के बाद का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक दमकल गाड़ी बर्फ से ढके विमान पर पानी का छिड़काव कर रही है। उन्होंने सीएनएन को दिए इंटरव्यू बताया कि लैंडिंग से पहले किसी भी असामान्य बात के संकेत नहीं मिले थे। उन्होंने आगे कहा, “हम जमीन से टकराये, हम एक तरफ हो गये, और फिर उल्टे हो गये।”
हादसे में 18 लोग घायल
सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। इनमें एक बच्चा और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 60 वर्षीय एक व्यक्ति को गंभीर चोटों के कारण टोरंटो के सेंट माइकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को सनीब्रुक हेल्थ साइंसेज सेंटर में भर्ती कराया गया।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
डेल्टा एयरलाइंस की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स पर हादसे के बारे जानकारी देते हुए लिखा कि “एंडेवर एयर द्वारा CRJ-900 विमान का उपयोग करके संचालित डेल्टा कनेक्शन फ्लाइट 4819, ईस्टर्न टाइम जाेन के मुताबिक सोमवार को लगभग 2:15 बजे टोरंटो पियर्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (YYZ) पर हादसे का शिकार हो गई।
Passengers hanging upside down after plane crash in toronto watch video here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chhatrapati Sambhajinagar: दिव्यांग महिला की दुकान पर चला जेसीबी, संजय राउत व बच्चू कडू का फूटा गुस्सा
May 04, 2026 | 09:33 PMसायोनी का गीत ममता को ले डूबा! उमा भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कसा तंज; बताई TMC की हार की वजह
May 04, 2026 | 09:22 PMBhabanipur Seat Result: अपनी भी सीट नहीं बचा पाईं ममता बनर्जी, आखिरी दौर में जीते शुवेंदु अधिकारी
May 04, 2026 | 09:21 PMमहाराष्ट्र सड़क हादसा, सोलापुर में एसटी बस और डंपर की भिड़ंत, जलगांव में दंपत्ति की मौत, कुल 4 की जान गई
May 04, 2026 | 09:12 PMRemo Dsouza ने ‘राजा शिवाजी’ की जमकर की तारीफ, रितेश देशमुख-जेनेलिया के काम को बताया इंस्पायरिंग
May 04, 2026 | 09:08 PMकाउंटिंग सेंटर पर ममता बनर्जी के साथ मारपीट…’CAPF ने CCTV बंद करवा कर पीटा’, चुनावी नतीजों के बीच मचा बवाल!
May 04, 2026 | 09:04 PMभारतीय रेलवे की नई क्रांति, देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल, जानें खासियतें
May 04, 2026 | 08:59 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














