- Hindi News »
- World »
- Parle G Price In Gaza Is 500 Times Higher
गाजा में पारले-जी कीमत 500 गुना अधिक, 5 रुपये के बिस्किट के लिए देने पड़ रहे 2342 रुपये
इजराइल और हमास की जंग ने गाजा को मानव निर्मित आकाल की तरफ धकेल दिया है। 5 रुपये वाले पारले जी की कीमत 500 गुना तक बढ़ गई है। एक व्यक्ति ने बताया कि एक पैकेट बिस्किट के लिए 24 यूरो देने पड़ रहे हैं।
- Written By: Saurabh Pal

पारले जी, गाज में बच्चे के साथ एक व्यक्ति (फोटो-सोशल मीडिया)
गाजा: भारत में अक्सर सुबह चाय के साथ पारले-जी बिस्किट खाया जाता है, क्योंकि यह बहुत ही सस्ता और सुलभ माना जाता है। छोटी-छोटी दुकानों पर आसानी से मिल जाता है। लेकिन इसी पारले-जी की कीमत गाजा में आसमान छू रही है। इजराइल और हमास युद्ध के बीच आम जनता को मानव निर्मित आकाल से जूझना पड़ रहा है। गाजा में पारले जी को वास्तविक कीमत से 500 गुना अधिक में बेचा जा रहा है और लोग खरीदने को मजबूर हैं।
गाजा से एक व्यक्ति की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि मुंबई बनने वाला पारले कंपनी का पारले जी बिस्किट (24 यूरो) यानी 2342 रूपये से भी अधिक की कीमत पर बेचे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पारले जी बिस्किट की कीमत जान लोग हैरान हैं।
5 रुपये का पारले-जी 2342 रुपये का, फिर भी करना पड़ रहा लंबा इंतजार
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
आखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
IAS अधिकारियों के बेटे-बेटी को आरक्षण क्यों? OBC रिजर्वेशन और क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट, छिड़ी नई बहस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में लिखा है “लंबे इंतजार के बाद, आखिरकार आज मुझे रविफ के पसंदीदा बिस्किट मिल गए। भले ही कीमत 1.5 यूरो से बढ़कर 24 यूरो से अधिक हो गई हो, लेकिन मैं राविफ को उसका पसंदीदा बिस्किट देने से मान नहीं कर पाया।” इस मार्मिक पोस्ट को पढ़कर दांतों तले अंगुली दबा ले रहे हैं।
After a long wait, I finally got Ravif her favorite biscuits today. Even though the price jumped from €1.5 to over €24, I just couldn’t deny Rafif her favorite treat. pic.twitter.com/O1dbfWHVTF — Mohammed jawad 🇵🇸 (@Mo7ammed_jawad6) June 1, 2025
इजराइल ने रोकी खाद्य आपूर्ति
अक्टूबर 2023 में इजराइल हमास संघर्ष बढ़ा और इसके बाद इजराइल ने सैन्य कार्रवाई कर दी। इसके बाद खाद्य पदार्थों की पहुंच गाजा तक कम हो गई। इस साल 2 मार्च से 19 मई के बीच पूरे फिलिस्तीनी एन्कलेव को नाकाबंदी का सामना करना पड़ा। निश्चित संख्या में मानव राहत की सामग्री वाली ट्रकों को गाजा के अंदर जाने की अनुमति दी गई। यह ढील भी अंतर्राष्ट्रीय दबाव के कारण देनी पड़ी।
ब्लैक मार्केट की हकीकत
गाजा में सिर्फ पारले जी की कीमते आसमान नहीं छू रही हैं, बल्कि अन्य खाद्य सामग्रियों के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। गाजा सिटी में रहने वाले 31 वर्षीय डॉ. खालिद अलशवा ने एनडीटीवी से कहा, “समस्या आपूर्तिकर्ताओं या टैक्स से नहीं है। ये सामान आमतौर पर मानवीय सहायता के रूप में गाजा में निःशुल्क आते हैं। यह मदद कुछ लोगों को मिल पाती है। खाद्यानों की भारी कमी सस्ती चीजों को भी उच्च कीमत वाले ब्लैक मार्केट के सामान में बदल देती है।
Parle g price in gaza is 500 times higher
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
May 23, 2026 | 09:39 AMमैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
May 23, 2026 | 09:35 AMYavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 09:25 AMमनोज जरांगे से मुलाकात में भावुक हुए प्रसाद लाड, मां के अपमान का जिक्र कर रो पड़े
May 23, 2026 | 09:23 AMनासिक में सरकारी इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेल, हाईकोर्ट निर्देशों के बावजूद जल संरक्षण में लापरवाही
May 23, 2026 | 09:19 AMनागपुर में हीटवेव का कहर? 8 दिन में 26 संदिग्ध मौतों से प्रशासन में हड़कंप; मनपा अलर्ट
May 23, 2026 | 09:14 AMSRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
May 23, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













