Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नहीं सुधरेंगे पाकिस्तानी! स्कूल में रौब जमाने के लिए रखा था चाकू,चीर दिया दोस्त का पेट, उम्रकैद

Pakistani in Britain: शेफील्ड में 15 वर्षीय हार्वे विलगूज की हत्या के दोषी मोहम्मद उमर खान को आजीवन कारावास मिला। गलतफहमी में चाकू रखने वाला खान 16 वर्ष जेल में रहेगा; घटना से समुदाय स्तब्ध।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Oct 23, 2025 | 03:27 PM

सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistani Teen Stabbing Schoolmate: ब्रिटेन के उत्तरी इंग्लैंड स्थित शेफील्ड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने वहां की स्थानीय समुदाय को झकझोर दिया। यहां 15 वर्षीय छात्र हार्वे विलगूज की चाकू से हत्या करने के मामले में पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक, 15 वर्षीय मोहम्मद उमर खान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

न्यायमूर्ति नाओमी एलेनबोगेन द्वारा उसकी पहचान उजागर करने पर से प्रतिबंध हटाए जाने के बाद साउथ यॉर्कशायर पुलिस ने उसका नाम सार्वजनिक किया। अदालत ने आदेश दिया कि पैरोल पर विचार करने से पहले खान को कम से कम 16 वर्ष जेल में रहना होगा। इस घटना ने पूरे ब्रिटेन में एक डर का माहौल पैदा कर दिया है।

गलतफहमी का शिकार था छात्र

साउथ यॉर्कशायर पुलिस के वरिष्ठ जांच अधिकारी, डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर एंडी नोल्स ने बताया कि मुकदमे के दौरान यह बात सामने आई कि मोहम्मद उमर खान को यह गलतफहमी थी कि चाकू रखना उसे सुरक्षा देगा या समाज में उसका रुतबा बढ़ाएगा। इसी सोच ने अंततः एक निर्दोष जीवन की बलि ले ली।

यह घटना 3 फरवरी की दोपहर शेफील्ड के ऑल सेंट्स कैथोलिक हाई स्कूल में हुई, जब पुलिस को स्कूल परिसर में चाकूबाजी की खबर मिली। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने गंभीर रूप से घायल हार्वे विलगूज को पाया, जिसकी बाद में मौत हो गई। उसी समय मोहम्मद उमर खान को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया था।

एक हफ्ते पहले हुआ था झगड़ा

अदालत में सुनवाई के दौरान खुलासा हुआ कि वारदात से करीब एक हफ्ते पहले दोनों छात्रों के बीच स्कूल में किसी मामूली झगड़े को लेकर विवाद हुआ था, जो धीरे-धीरे गंभीर रूप ले गया। यह मुकदमा छह हफ्तों तक चला, जिसमें अभियोजन पक्ष ने ठोस सबूत पेश किए। हालांकि उमर खान ने हत्या के आरोप से इनकार किया, लेकिन अदालत ने अगस्त में उसे दोषी करार दिया।

यह भी पढ़ें: ‘अगर तुम मर्द हो तो…’, मुल्ला मुनीर को तालिबानी कमांडर ने दी खुली चुनौती, मचा हड़कंप- VIDEO

इस मामले ने ब्रिटेन में किशोर अपराध, स्कूलों में हिंसा और चाकू रखने की बढ़ती प्रवृत्ति पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। पुलिस और न्यायालय ने इसे समाज के लिए एक चेतावनी बताते हुए कहा है कि ऐसे मामलों से युवाओं को सबक लेना चाहिए।

Pakistani teen stabbing schoolmate in britain gets life imprisonment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2025 | 03:27 PM

Topics:  

  • Britain
  • Pakistan
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘अगर तुम मर्द हो तो…’, मुल्ला मुनीर को तालिबानी कमांडर ने दी खुली चुनौती, मचा हड़कंप- VIDEO

2

यूक्रेन पर वार्ता नहीं! अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतिन के साथ मीटिंग रद्द; बोले- यह समय की बर्बादी

3

क्या है कफाला सिस्टम? जिसे 70 साल बाद सऊदी अरब ने किया बंद, कामगारों में खुशी की लहर

4

हिजाब के हिमायती ईरानी मंत्री की बेटी ने बनाया इस्लाम का मजाक, इस ड्रेस में वीडियो वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.