अफगान हमले के बाद जान बचाने के लिए भागते पाकिस्तानी सैनिक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pak-Afg Conflict: अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के इलाकों पर लगातार हमले कर रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अफगानिस्तान के तालिबानी लड़ाकों के एक पाकिस्तानी पोस्ट पर हमला करते ही आसिम मुनीर के सैनिक दुम दबाकर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान से आए तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर एक सैन्य पोस्ट पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब 58 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर सामने आई है। साथ ही 5 पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा पकड़ लिया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अफगानी लड़ाके पाकिस्तान की पोस्ट पर कब्जा कर रहे हैं और पाकिस्तानी सैनिक अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं।
वीडियो में यह भी दिख रहा है कि अफगान लड़ाके पोस्ट से पाकिस्तानी सैनिकों के हथियार भी जब्त कर रहे हैं। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने दावा किया है कि उसके हमले में 58 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि उन्होंने 25 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है। वहीं, पाकिस्तानी सरकार और सेना इन दावों को गलत बता रही है।
After the Afghan #Taliban’s attack, Pakistan Army soldiers fled — abandoning their posts in fear.
This is the reality behind the uniform. #PakistanArmy 58 Pakistani #millitakim Durand Line pic.twitter.com/w0qEZazQ0s — Melawan (@melawanshwa) October 12, 2025
इस हमले के बाद अफगानिस्तान लगातार सीमा पर और सैनिक भेज रहा है। तालिबानी लड़ाके अमेरिकी हथियारों और गाड़ियों से लैस हैं। जब 2021 में अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपनी सेना हटाई थी, तब वह अपने पीछे बड़ी मात्रा में हथियार और सैन्य गाड़ियाँ छोड़ गया था। अब ये सभी आधुनिक हथियार तालिबान के पास हैं और वे इन्हीं से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
दरअसल, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण चल रहे हैं। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान, खासकर उसकी सरकार, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) जैसे आतंकी संगठनों को पनाह दे रही है। हालांकि अफगानिस्तान ने इन आरोपों से इनकार किया है।
यह भी पढ़ें: जंग खत्म…अब अपनों का इंतजार, बंधकों के स्वागत को जन सैलाब तैयार, कुछ ही घंटों में होगी रिहाई!
अफगान विदेश मंत्री मुत्तकी इस समय भारत दौरे पर आए हैं, जिससे पाकिस्तान नाराज हो गया। इसके बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी। अब तालिबान इसका जवाब दे रहा है और डूरंड लाइन (पाक-अफगान सीमा) पर पाकिस्तानी सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर रहा है।