पाकिस्तानी हवाई हमले से अफगानिस्तान में हाहाकार…महिलाओं-बच्चों को बनाया निशाना, तालिबान ने लगाए गंभीर आरोप
Pak-Afghn Conflict: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सात ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए और कई घायल हुए। पाकिस्तान ने इन हमलों को आतंकवादी समूहों के खिलाफ बताया है।
- Written By: अक्षय साहू
पाकिस्तानी हवाई हमले से अफगानिस्तान में 19 लोगों की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan Afghan Border Strike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सात ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसे उसने अपने देश में हाल ही में हुए आत्मघाती हमलों के जवाब में उठाया गया कदम बताया है। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि इन हमलों का लक्ष्य तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और उसके सहयोगी संगठन थे। इसके अलावा, सीमावर्ती इलाके में इस्लामिक स्टेट समूह के एक सहयोगी संगठन को भी निशाना बनाया गया।
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा कि ये हमले खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए और उनका मकसद क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना है, जबकि साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। वहीं अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने हमले में आम नागरिकों को निशाना बनाने आरोप लगाया है।
पाकिस्तान ने हवाई हमले पर क्या कहा?
तरार ने दावा किया कि पाकिस्तान के पास “पुख्ता सबूत” हैं कि हाल के हमले अफगानिस्तान स्थित आतंकवादी नेताओं और आकाओं के इशारे पर किए गए थे। इनमें इस महीने की शुरुआत में इस्लामाबाद में हुई शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमले को भी शामिल किया गया है, जिसमें 31 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के तालिबान शासकों से बार-बार आग्रह किया है कि वे आतंकवादी समूहों को अफगान धरती का उपयोग करके पाकिस्तान में हमले करने से रोकें, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
अफगानिस्तान की प्रतिक्रिया
अफगानिस्तान के सरकारी प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर “एक बार फिर अफगान इलाके का उल्लंघन” करने का आरोप लगाया। मुजाहिद ने बताया कि नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में नागरिकों पर बमबारी की गई, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग शहीद और घायल हुए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी जनरल अपने देश में सुरक्षा विफलताओं की भरपाई इस तरह के अपराधों के जरिए कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भारत-ब्राजील के बीच व्यापारिक क्रांति, 2030 तक 30 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का नया लक्ष्य
दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव
यह हमला अफगान सीमा से लगे पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में हुए आत्मघाती हमले के कुछ दिनों बाद हुआ। बाजौर में सुरक्षा चौकी पर कार बम हमले में 11 सैनिक और एक बच्चा मारे गए थे। उसी अवधि में बन्नू जिले में एक अन्य आत्मघाती हमले में एक लेफ्टिनेंट कर्नल सहित दो सैनिक मारे गए। पाकिस्तान की सेना ने चेतावनी दी थी कि वह “कोई संयम नहीं बरतेगी” और दोषियों के खिलाफ अभियान उनके ठिकाने की परवाह किए बिना जारी रहेगा। इन घटनाओं ने इस्लामाबाद और काबुल के बीच बढ़ते तनाव को स्पष्ट रूप से दिखाया।
Frequently Asked Questions
-
Que: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर क्यों हमला किया?
Ans: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सात ठिकानों पर हमला किया, जिसे उसने पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमलों के जवाब में आतंकवादी समूहों के खिलाफ किया।
-
Que: पाकिस्तान के हमलों में कितने लोग मारे गए?
Ans: अफगानिस्तान के अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान के हमलों में दर्जनों लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
-
Que: पाकिस्तान के हमलों के बाद अफगानिस्तान की प्रतिक्रिया क्या थी?
Ans: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के हमलों को निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगान क्षेत्र का उल्लंघन किया और कई नागरिकों की जान ली।
