-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Will Sent Peace Message To India Through Abbas Agharchi Amid Indo Pak Tension
भारत के खौफ से घुटनों पर ‘आतंकिस्तान’….इस्लामाबाद में ईरानी विदेश मंत्री के साथ बन रहा नया प्लान, क्या करने वाला है पाकिस्तान?
- Written By: अभिषेक सिंह
ईरानी विदेश मंत्री अराघची की यात्रा 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की पृष्ठभूमि में हो रही है। यही वजह है कि इस यात्रा पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अघारची और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार (डिजाइन फोटो)
इंटरनेशनल डेस्क: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अपनी भारत यात्रा से पहले सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचे हैं। अराघची की यात्रा 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की पृष्ठभूमि में हो रही है। यही वजह है कि इस यात्रा पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया कि अराघची एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उनकी चर्चा पाकिस्तान और ईरान के बीच द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति, खासकर हाल के पाकिस्तान-भारत तनाव पर केंद्रित होगी। बताया जा रहा है कि हमले के बाद घबराया पाकिस्तान अघारची के हाथों सुलह संदेश भिजवा सकता है।
ईरान ने की थी मध्यस्थता की पेशकश
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने शनिवार को देश के सरकारी प्रेस टीवी को बताया था कि विदेश मंत्री अराघची क्षेत्रीय देशों के साथ ईरान की चल रही वार्ता के तहत पाकिस्तान और भारत की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। खास बात यह है कि ईरान ने तनाव कम करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की थी। यही, वजह है कि अघारची का यह दौरा और ज्यादा अहम माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
सप्ताह के अंत में भारत आएंगे अघारची
बाघेई ने कहा कि पाकिस्तान में अराघची उच्च पदस्थ पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि वार्ता द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नवीनतम घटनाक्रमों पर केंद्रित होगी। बाघी ने यह भी पुष्टि की कि शीर्ष ईरानी राजनयिक इस सप्ताह के अंत में भारत की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।
देश और दुनिया से संबंधित सभी ताज़ातरीन अपडेट्स को सबसे पहले पाने के लिए यहां क्लिक करें
आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जो 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला था। इस हमले में आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और गैर-हिंदू होने पर उन्हें सीधे गोली मार दी। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई बड़े एक्शन लिए हैं। वहीं, दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
Pakistan will sent peace message to india through abbas agharchi amid indo pak tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













