-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Will Also Send Delegation Of Mps To Abroad Like India
भारत के नक्शेकदम पर पाकिस्तान: विदेश भेजेगा सांसदों का डेलिगेशन, बिलावल भुट्टो संभालेंगे कमान
- Written By: अभिषेक सिंह
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने उनसे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का अनुरोध किया है।

बिलावल भुट्टो व शहबाज शरीफ (सोर्स- सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: भारत द्वारा वैश्विक मंचों पर सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को उजागर करने के लिए सात-पक्षीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, पाकिस्तान ने भी पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय टीम भेजने की योजना का खुलासा किया है।
इससे पहले, भारत सरकार ने कहा है कि वह उत्तरी अमेरिका, यूरोप और पश्चिम एशिया की प्रमुख राजधानियों में प्रतिनिधिमंडल भेजेगी, जिसमें विभिन्न दलों के सांसद, पूर्व राजनयिक और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रतिनिधिमंडल में शशि थरूर (कांग्रेस), रविशंकर प्रसाद (भाजपा), गुलाम नबी आजाद (डीपीएपी) और असदुद्दीन ओवैसी (एआईएमआईएम) जैसे नाम शामिल हैं।
क्या है प्रतिनिधमंडल भेजने का मकसद
प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर करना है। इसके अलावा, इसमें भारत की सैन्य कार्रवाई की वैधता को स्पष्ट करना और वैश्विक समुदाय से ठोस समर्थन प्राप्त करना शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
Papua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
बिलावल भुट्टो के बयान से पुष्टि
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने उनसे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और इस कठिन समय में पाकिस्तान की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”
डेलिगेशन में ये सांसद होंगे शामिल
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल में हिना रब्बानी खार (पूर्व उप विदेश मंत्री), खुर्रम दस्तगीर खान (पूर्व रक्षा मंत्री), जलील अब्बास जिलानी (पूर्व विदेश सचिव), तारिक फातमी (रूस की संभावित यात्रा के लिए) जैसे नाम शामिल हैं। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, फ्रांस और रूस का दौरा करेगा।
पाक ने जताई थी बातचीत की इच्छा
पाकिस्तान ने हाल ही में कश्मीर, सिंधु जल संधि और आतंकवाद जैसे विषयों पर भारत के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई थी। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साप लहजे में कह दिया है कि आतंकवाद के मुद्दे को छोड़कर किसी भी विषय पर कोई बात नहीं होगी।
एस जयशंकर ने यह भी साफ किया कि सिंधु जल संधि पर चर्चा तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता। जम्मू-कश्मीर पर चर्चा का एकमात्र मुद्दा पाकिस्तान द्वारा कब्जाए गए क्षेत्र को भारत को सौंपना है।
7 मई को भारत ने 9 स्थानों पर आतंकवादियों के खिलाफ सटीक हमले किए। इसके बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों तक युद्ध जैसी स्थिति बनी रही। 10 मई को दोनों देशों के बीच अनौपचारिक युद्धविराम स्थापित हुआ। वहीं, आज यानी 18 मई को एक बार फिर डीजीएमओ स्तर की वार्ता होनी है।
Pakistan will also send delegation of mps to abroad like india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
Jul 03, 2026 | 07:23 AMPapua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
Jul 03, 2026 | 07:23 AMवाशिम: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
Jul 03, 2026 | 07:22 AMबॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













