नीचता की हद पर उतरे शहबाज-मुनीर, मदद के नाम पर श्रीलंका में भेज दिया एक्सपायरी खाना, भड़का कोलंबो

Pakistan Sri Lanka Expired Aid Shipment: श्रीलंका को पाकिस्तान द्वारा भेजी गई एक्सपायरी राहत सामग्री उजागर होते ही सोशल मीडिया में तीखी आलोचना हुई और श्रीलंका ने इस घटनाक्रम पर औपचारिक आपत्ति जताई।
pakistan-sends-expired-relief-aid-to-sri-lanka-cyclone-flood-victims
पाकिस्‍तान ने श्रीलंका को भेजा एक्‍सपायर खाना (सोर्स- सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pakistan Sri Lanka Expired Relief Supplies: पाकिस्तान एक बार फिर मानवीय सहायता के नाम पर की गई अपनी हरकतों बाज नहीं आया। पाकिस्तान ने तुर्की के बाद चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका को मानवीय सहायता के नाम पर एक्सपायरी फूड आइटम भेजे हैं। जिसकी पोल पाकिस्तान के श्रीलंका उच्चायोग द्वारा सोशल मीडिया पर जारी की गई तस्वीरों ने खोल दी। इसके बाद से सोशल मीडिया उसकी खूब किरकिरी हो रही है। 

श्रीलंका में पाकिस्तानी उच्चायोग द्वारा जारी तस्वीरों से पता चला कि पाकिस्तान ने पानी की बोतलें, दूध और बिस्कुट भेजे, जिनकी एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2024 की थी। यानी यह सामग्री पहले से ही एक्सपायर हो चुकी थी। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पाकिस्तान की इस हरकत की आलोचना की है।

पाकिस्तान की हरकत पर भड़के लोग

तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की आलोचना शुरू हो गई। कई उपयोगकर्ताओं ने पाकिस्तानी दूतावास को ट्रोल करते हुए कहा कि यह सामग्री न केवल बेहद कम है, बल्कि एक्सपायरी होने के कारण राहत के नाम पर बेकार भी है। कुछ यूजर्स ने पाकिस्तान की इस हरकत को उसकी ‘घटिया मानसिकता’ करार दिया। एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने पहले हिंदू बहुल क्षेत्र में भूकंप राहत के दौरान बीफ भेजा था और अब श्रीलंका को एक्सपायर हो चुका भोजन भेज दिया।

यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान की ऐसी हरकत सामने आई है। साल 2023 में तुर्की में आए भूकंप के दौरान भी पाकिस्तान ने वही राहत सामग्री वापस भेज दी थी, जो पहले कराची में बाढ़ के समय मिली थी। उस समय भी पाकिस्तान की जमकर आलोचना हुई थी, लेकिन लगता है कि उससे कोई सीख नहीं ली गई।

श्रीलंका ने जताई नाराजगी

मीडिया  रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के अधिकारियों ने जब राहत सामग्री की स्थिति देखी तो उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग और विदेश मंत्रालय के स्तर पर इस पर चिंता जताई। इसके बाद श्रीलंका ने औपचारिक और अनौपचारिक दोनों तरीकों से पाकिस्तान के सामने अपनी नाराजगी दर्ज कराई है।

स्थिति को और विवादित तब बना, जब पाकिस्तान ने भारत को भी इस मुद्दे में घसीटने की कोशिश की। पाकिस्तानी मीडिया में यह खबर फैलाई गई कि भारत ने पाकिस्तान को अपने हवाई क्षेत्र से श्रीलंका को सहायता भेजने की इजाजत नहीं दी। हालांकि भारत ने तुरंत स्पष्टीकरण देते हुए इन खबरों को ‘‘फर्जी’’ बताया और कहा कि अनुरोध का समय पर विचार किया गया था। 

Navbharat Live
navbharatlive.com