‘अखंड भारत का हिस्सा बनेगा UAE’, लोन वापस मांगने पर भड़के पाकिस्तानी सीनेटर, दिया शर्मनाक बयान
UAE-Pakistan Relations: मुशाहिद हुसैन ने UAE को "पैसों का भूखा" बताते हुए विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने 2 अरब डॉलर का कर्ज लौटाने के फैसले का समर्थन करते हुए 'अखंड भारत' का भी जिक्र किया।
- Written By: अक्षय साहू
पाकिस्तान सीनेटर ने यूएई को अखंड भारत का डर दिखाया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan Senator UAE Akhand Bharat: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से जुड़े कर्ज के मुद्दे पर पाकिस्तान में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच पाकिस्तानी सीनेटर मुशाहिद हुसैन ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान यूएई पर टिप्पणी करते हुए उसे “पैसों की जरूरत वाला देश” बताया और पाकिस्तान सरकार के कर्ज चुकाने के फैसले का समर्थन किया।
पाकिस्तानी चैनल Dunya News पर बातचीत के दौरान हुसैन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पाकिस्तान ने यूएई का कर्ज लौटाने का निर्णय लिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “हमारे यूएई के भाइयों को पैसे की जरूरत है, इसलिए उन्हें पैसा लौटाना बिल्कुल सही कदम है।” इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
पाकिस्तान ने हमेशा की UAE की मदद
हुसैन ने आगे दावा किया कि यूएई के विकास और उसकी सैन्य संरचना में पाकिस्तान की अहम भूमिका रही है। उनके अनुसार, पाकिस्तान ने यूएई की सेना को प्रशिक्षण देने में मदद की और कठिन समय में उसका साथ दिया। हालांकि, आलोचकों का कहना है कि इस तरह के दावे द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Russia Threat: रूस ने यूक्रेन को दी बड़े हमले की चेतावनी, कीव पर हमले का खतरा, नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील
20 साल की सजा, फिर भी बार-बार पैरोल! राम रहीम के बाहर आने पर उठे बड़े सवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Enriched Uranium: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अपना एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे या तुरंत नष्ट करें
US Iran Strike: अमेरिकी सेना का दक्षिणी ईरान पर बड़ा हमला, होर्मुज में माइंस बिछा रही नावों को किया तबाह
[Such people are called “Namak Haram.”] Senator Mushahid Hussain mocked the UAE on TV for asking Pakistan to repay its loans, even claiming Dubai “needs money because Iran ruined its economy.” Despite the UAE giving Pakistan billions in aid and loans, this Namak Haram attitude… pic.twitter.com/0CZU91CP61 — برهان الدین | Burhan uddin (@burhan_uddin_0) April 6, 2026
अपने बयान में हुसैन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूएई ने ट्रंप को बड़ी आर्थिक सहायता दी है और वह यमन व सूडान जैसे क्षेत्रों के संघर्षों में भी उलझा हुआ है।
अखंड भारत का हिस्सा बन जाएगा UAE
इसके अलावा, हुसैन ने यूएई और भारत के बढ़ते संबंधों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यूएई में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं और इशारों में “अखंड भारत” जैसे विचारों का जिक्र करते हुए यूएई को सतर्क रहने की सलाह दी।
हालांकि, इन बयानों पर अभी तक यूएई या भारत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की बयानबाजी पहले से संवेदनशील क्षेत्रीय कूटनीतिक माहौल को और जटिल बना सकती है।
यह भी पढ़ें- जान बचाना है तो ट्रेन से दूर रहे…इजरायल ने जारी की खुली धमकी, अगले 12 घंटे में होगा तांडव!
पाकिस्तान को चुकाना होगा कर्ज
UAE ने पाकिस्तान से 2 बिलियन डॉलर का कर्ज हर हाल में 17 अप्रैल 2026 तक चुकाने को कहा है। यह कर्ज यूएई ने पाकिस्तान को वर्ष 2018 में दिया था, जिसे अब वापस लेने के लिए उसने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। पहले से ही गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए यह मांग एक बड़ा झटका साबित हो सकती है।
