Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत ने उठाई अफगान जनता की आवाज…तो भड़क उठा आतंकिस्तान, शहबाज सरकार ने बयान जारी कर निकाली भड़ास

Pak-Afghan Conflict: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में अपनी सैन्य कार्रवाई पर भारत की आलोचना को 'गैरजरूरी और बेतुकी' करार दिया, भारत पर आतंकवाद समर्थन और अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अनदेखी का आरोप लगाया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 15, 2026 | 01:26 PM

शहबाज शरीफ (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistan Strikes Afghanistan India: पाकिस्तान सरकार ने अफगानिस्तान के भीतर की गई अपनी सैन्य कार्रवाई पर भारत की आलोचना को सख्ती से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान ने भारत की टिप्पणी को “गैरजरूरी और बेतुकी” बताते हुए कहा कि इस मामले में भारत को बयान देने का कोई अधिकार नहीं है। भारत सरकार ने रमजान के महीने में अफगान इलाकों पर पाकिस्तानी हमलों को गलत बताया था। 

अब इस पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में भारत पर आतंकवाद को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। मंत्रालय का कहना है कि इस मुद्दे पर भारत का खुद का रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं रहा है, इसलिए उसकी आलोचना को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता।

भारत की निंदा से भड़का पाकिस्तान

दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के भीतर कुछ ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों की भारत ने कड़ी निंदा की थी और उन्हें गैर-जिम्मेदाराना कदम बताया था। इसी आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने रविवार को प्रेस से बात करते हुए भारत के बयान को पूरी तरह गलत करार दिया।

सम्बंधित ख़बरें

‘खून देंगे पर जमीन नहीं’ ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने अमेरिका को दी चेतावनी

ईरान युद्ध का खेल जगत पर असर… सुरक्षा कारणों से सऊदी और बहरीन में होने वाली फॉर्मूला 1 रेस रद्द

ईरान पर हमला कर बुरे फंसे ट्रंप, अमेरिकी जनता से लेकर नेता नाराज, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बिगड़ी बात

ट्रंप ने ईरान को सरेंडर करने की दी सलाह, बोले- नए सुप्रीम लीडर मुजतबा शायद अब जिंदा नहीं

 

🔊PR No.6️⃣8️⃣/2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ Statement by the Spokesperson in Response to Media Queries Regarding Pakistan’s Response to the Statement Issued by the Ministry of External Affairs of India
🔗⬇️ pic.twitter.com/dbJ2k9thNJ
— Ministry of Foreign Affairs – Pakistan (@ForeignOfficePk) March 14, 2026

ताहिर अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अंदर आतंकवादी संगठनों और उनके ठिकानों को निशाना बनाया है, और ऐसा करना उसका वैध अधिकार है। उनके अनुसार, पाकिस्तान की कार्रवाई सटीक, लक्षित और कानूनी दायरे में की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत अफगानिस्तान की जमीन से संचालित होने वाले कुछ आतंकवादी नेटवर्कों को समर्थन देता है। अंद्राबी के मुताबिक, इन नेटवर्कों के ठिकाने नष्ट होने से भारत निराश है, इसलिए वह पाकिस्तान की कार्रवाई की आलोचना कर रहा है।

बयान में सिंधु जल संधि और कश्मीर मुद्दे का जिक्र

पाकिस्तानी प्रवक्ता ने अपने बयान में सिंधु जल संधि और कश्मीर मुद्दे का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सिंधु जल संधि के तहत अपनी जिम्मेदारियों का उल्लंघन कर रहा है और पानी को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। उनके मुताबिक, भारत के ऐसे कदम न केवल अफगानिस्तान बल्कि पूरे क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध का खेल जगत पर असर… सुरक्षा कारणों से सऊदी और बहरीन में होने वाली फॉर्मूला 1 रेस रद्द

वहीं भारत ने पाकिस्तान के इन हमलों को बेहद गैर-जिम्मेदाराना बताया है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान अफगानिस्तान के क्षेत्र में किए गए पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक की भारत कड़ी निंदा करता है। 

Pakistan response india comments cross border attacks afghanistan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2026 | 01:08 PM

Topics:  

  • Afghanistan
  • Afghanistan Vs Pakistan
  • India
  • Pakistan
  • Shehbaz Sharif
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.