Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निकल गई सारी हेकड़ी, भारत से बात करने को तैयार पाक, शहबाज शरीफ का बड़ा यू-टर्न

India Pakistan relations: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाने की पुनः इच्छा जताई। उन्होंने बुधवार को यह बयान देते हुए कहा कि उनकी सरकार द्विपक्षीय मुद्दों को...

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 24, 2025 | 06:36 AM

भारत से बात करने को तैयार शहबाज शरीफ, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत के प्रति नरम रुख दिखाते हुए बातचीत की इच्छा जताई है। बुधवार को ब्रिटेन की उच्चायुक्त जेन मैरियट से मुलाकात के दौरान शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों पर सार्थक वार्ता के लिए तैयार है।

दरअसल, जेन मैरियट ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आवास पर शहबाज शरीफ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय रिश्तों के अलावा दक्षिण और पश्चिम एशिया की क्षेत्रीय परिस्थितियों पर भी गहन बातचीत हुई। शहबाज शरीफ ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में ब्रिटेन की भूमिका का उल्लेख किया, लेकिन उन्होंने यह स्वीकार करने से परहेज़ किया कि उनकी सेना ने भारत के सामने कोई झुकाव दिखाया है। उन्होंने एक बार फिर इस बात को दोहराया कि पाकिस्तान, भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों पर सार्थक संवाद के लिए तत्पर है।

द्विपक्षीय सहयोग पर कही ये बात

पाकिस्तान और ब्रिटेन के रिश्तों पर बात करते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई व्यापार वार्ता ने दोनों देशों के लिए परस्पर लाभदायक अवसरों के द्वार खोले हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्रिटेन से पाकिस्तान आने-जाने वाली पीआईए उड़ानों को दोबारा शुरू करने के फैसले का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने किंग चार्ल्स तृतीय और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

सम्बंधित ख़बरें

तालिबान का पाकिस्तान पर ‘मेडिकल स्ट्राइक’, दवाओं के आयात पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, अब भारत बनेगा सहारा!

जापान में ‘आयरन लेडी’ का उदय; सानाए ताकाइची की प्रचंड जीत से बदला समीकरण, अब चीन से होगी ‘मुकाबला’

लेबनान में भीषण हादसा, त्रिपोली में 6 मंजिला इमारत गिरने से 15 की मौत; मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

सभी प्रतिबंध हटे तो… परमाणु डील पर ईरान का बड़ा यू-टर्न, अमेरिका के सामने रखी ये बड़ी शर्त

यह भी पढे़ें:- पुतिन ने बदला गेम, अब इस मुस्लिम देश पर टूटेगा कहर? हमले को तैयार रूस और ईरान!

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पस्त हुआ पाकिस्तान

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़ी कार्रवाई शुरू की। इस जवाबी कार्रवाई के बाद चार दिन तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी और संघर्ष जारी रहा। भारतीय सेना की कड़ी प्रतिक्रिया से घबराया पाकिस्तान संघर्षविराम की मांग करने लगा। अंततः 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिविधियों को रोकने पर सहमति बनी।

भारत का सख्त रुख

हालांकि भारत ने इस पूरे घटनाक्रम के दौरान यह साफ कर दिया कि पाकिस्तान से अब कोई बातचीत केवल दो मुद्दों पाक अधिकृत कश्मीर (POK) की वापसी और आतंकवाद पर ही हो सकती है।

 

Pakistan ready for meaningful dialogue with india shehbaz sharif

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2025 | 06:36 AM

Topics:  

  • Pakistan
  • Shehbaz Sharif
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.