अब कभी सूरज नहीं देख पाएंगे इमरान! मुनीर के इशारे पर एकजुट हुए विपक्षी नेता, PTI पर लगाया बड़ा आरोप
Pakistan News: इमरान खान की पार्टी PTI पर आरोप है कि वह राज्य संस्थाओं को बदनाम कर रही है। विपक्षी नेता और सेना के समर्थन में सांसद, इमरान के बयान को खतरनाक मानते हैं।
- Written By: अक्षय साहू
इमरान खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistani Politician Support Army: पाकिस्तान में पिछले तीन साल से जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के खिलाफ पाकिस्तान के कई सांसद और विपक्षी नेता एकजुट हो गए हैं। ये नेता सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान की सेना का समर्थन कर रहे हैं और PTI पर राज्य संस्थाओं को बदनाम करने और राज्य विरोधी बयान फैलाने का आरोप लगा रहे हैं।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रतिक्रिया उस प्रेस ब्रीफिंग के बाद आई है, जिसमें इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के प्रवक्ता ने इमरान खान को आत्ममुग्ध और मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति बताया था। प्रवक्ता ने यह भी चेतावनी दी थी कि इमरान खान सेना के खिलाफ बार-बार बयानबाजी करके सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।
इमरान के बयान बेहद गैर-जिम्मेदाराना
पाकिस्तान सरकार के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने इमरान खान के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा कि इमरान के बयान बेहद गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक हैं, जो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के हमलों से पाकिस्तान की राष्ट्रीय एकता कमजोर होगी और सशस्त्र बलों में जनता का विश्वास घटेगा, जो हमारी सीमाओं की रक्षा में साहस और बलिदान के साथ लगे हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
PoK Protest: पाकिस्तान से आजादी की मांग, शहबाज और आसिम मुनीर को बताया आतंकी, PoK में प्रोटेस्ट हुआ तेज
कतर ने रखी थी गैस प्लांट बंद करने की डील! ईरान के इनकार से बची दुनिया, जानें पूरा मामला
वहीं, मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (पाकिस्तान) ने भी PTI की कड़ी आलोचना की और उस पर आरोप लगाया कि PTI ने सड़कों पर राजनीति करके देश में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास किया। एमक्यूएम-पी के अध्यक्ष खालिद मकबूल सिद्दीकी ने कहा कि PTI ने आरोपों का जवाब देने के लिए उचित मंचों का इस्तेमाल करने के बजाय आरोप लगाने की अपनी राजनीति जारी रखी।
यह भी पढ़ें: ट्रंप का समझौता फेल…फिर शुरू हुआ बारूदी खेल, एशिया में जंग का आगाज
हत्या की अफवाहों से तनाव
पाकिस्तान में हाल ही में इमरान खान की जेल में हत्या की अफवाह ने राजनीतिक तनाव को बढ़ा दिया था। इमरान की बहनों और उनकी पार्टी ने आरोप लगाया कि शहबाज शरीफ सरकार, सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ मिलकर बदले की कार्रवाई कर रही है। उनके मुताबिक, इमरान को जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है और जानबूझकर अकेला रखा जा रहा है, ताकि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा सके।
