पाकिस्तान ने लगाया भारत पर बड़ा आरोप, बोला- ‘बलूचिस्तान ट्रेन हाईजैक के पीछे INDIA का हाथ’
Balochistan train hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को बलूच विद्रोहियों ने एक यात्री ट्रेन पर कब्जा कर लिया। इस घटना को लेकर पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने भारत पर संलिप्त होने..
- Written By: अमन उपाध्याय
हाईजैक को लेकर पाकिस्तान का बड़ा आरोप, सांकेतिक, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को बलूच विद्रोहियों ने एक यात्री ट्रेन को अगवा कर लिया, जिसमें 500 से अधिक लोग सवार थे। इस हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने भारत पर इस घटना में संलिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया है।
बलूच विद्रोहियों ने आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को रिहा कर दिया, जबकि पाकिस्तानी सेना के जवानों, खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों को बंधक बना लिया। रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए ट्रेन को पटरी से उतारने का दावा किया है। विद्रोहियों ने यह भी कहा है कि उन्होंने 214 यात्रियों को बंधक बना लिया है।
भारत पर लगाया बेबुनियाद आरोप
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार, राणा सनाउल्लाह, ने बलूचिस्तान में हुई ट्रेन अपहरण घटना को लेकर भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी डॉन से बातचीत में कहा कि इस हमले के पीछे भारत का हाथ है और वह अफगानिस्तान के जरिए इन हमलों को अंजाम दे रहा है। जब डॉन के एंकर ने उनसे पूछा कि क्या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच विद्रोहियों के बीच कोई संबंध है और क्या TTP बलूचों को समर्थन देता है, तो इस पर राणा सनाउल्लाह ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब भारत की साजिश है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बलूच विद्रोहियों को अफगानिस्तान में सुरक्षित पनाहगाह मिल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नीदरलैंड में Dutch Princess की हत्या की साजिश नाकाम! कुल्हाड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार, बढ़ाई गई सुरक्षा
लॉस एंजेलिस की मेयर बन सकती हैं Nithya Raman! जोहरान ममदानी के बाद अमेरिका में एक और भारतवंशी का जलवा
Tanker Hijack: यमन तट पर फिर तनाव! तेल टैंकर पर सोनालियाई डाकुओं का कब्जा, अदन की खाड़ी में बढ़ा खतरा
अभी नहीं मिली सजा… Iran के शांति प्रस्ताव पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जरूतत पड़ी तो फिर हमला करूंगा
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
کیا ٹی ٹی پی کے خوارج اور بی ایل اے کے دہشتگردوں کے آپس میں nexus ہیں ؟ عادل شاہ زیب جی ان دونوں کی backing انڈیا کر رہا ہے اور ان کو افغانستان جیسی safe heaven دستیاب ہے۔ افغانستان میں ان کو کمین گاہیں دستیاب ہونے سے ان کی کاروائیوں میں اضافہ ہوا ہے ۔ یہ کمین گاہیں طالبان کے… pic.twitter.com/HTAXd1IUMi — Adil Shahzeb (@adilshahzeb) March 11, 2025
बोला भारत का कर रहा है समर्थन
राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ साजिशें अफगानिस्तान से रची जा रही हैं, जहां देश के दुश्मन सक्रिय हैं। उन्होंने इसे किसी राजनीतिक मुद्दे या एजेंडे का हिस्सा मानने से इनकार करते हुए इसे एक साजिश करार दिया। साथ ही, उन्होंने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का समर्थन कर रहा है।
अफगानिस्तान में आतंकियों के सुरक्षित ठिकाने
पाकिस्तानी मंत्री राणा सनाउल्लाह ने दावा किया कि अफगानिस्तान में आतंकियों के सुरक्षित ठिकाने मौजूद हैं, जिससे उनके हमलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि तालिबान के सत्ता में आने से पहले इतनी आज़ादी नहीं थी, लेकिन अब वे खुले तौर पर अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। राणा सनाउल्लाह ने अफगान सरकार को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि अगर ये गतिविधियां तुरंत नहीं रोकी गईं, तो पाकिस्तान खुद कार्रवाई कर उन ठिकानों को निशाना बनाएगा।
