Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेशावर से बलूचिस्तान जा रही ट्रेन पर हमला, विस्फोट के बाद पटरी से उतरे 6 डिब्बे

जाफर एक्सप्रेस पर एक बार फिर हमला हुआ है। विस्फोट के बाद ट्रेन के चार डिब्बों की पटरी से उतरने की खबर है। कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jun 18, 2025 | 12:39 PM

सांकेतिक तस्वीर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस पर एक बार फिर हमला हुआ है। विस्फोट के बाद ट्रेन के चार डिब्बों की पटरी से उतरने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, सिंध प्रांत में जैकबाबाद में मवेशी बाजार के पास रेलवे ट्रैक पर एक जोरदार धमाका हुआ। जिसकी चपेट में आकर जाफर एक्सप्रेस की छह बोगियां पटरी से उतर गईं। धमाके के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और डर का माहौल बन गया। हालांकि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमाका आईईडी से हुआ या किसी अन्य प्रकार के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।

देखें वीडियो:

NEWSFLASH: Four bogies of the #Peshawar to Quetta #JaffarExpress derailed after an explosion near Jacobabad. No casualties reported. The Jaffar Express was hijacked by terrorists earlier in the year near Sib pic.twitter.com/nuejNg5JVm

— Devesh , वनवासी (@Devesh81403955) June 18, 2025

मार्च में BLA ने हमला किया था

मार्च में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया था। इस हमले के दौरान यात्रियों को बंधक बनाया गया और हिंसा में कम से कम 30 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई। लगभग 36 घंटे तक चली इस बंधक स्थिति के बाद सुरक्षाबलों ने एक व्यापक अभियान चलाया, जिसमें BLA के 30 से अधिक आतंकवादी मारे गए।

इसके अलावा, 13 जून को पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस मरगला सुरंग के पास तक्षशिला क्षेत्र में पटरी से उतर गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे रावलपिंडी-पेशावर रेल मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 40 डाउन जाफर एक्सप्रेस तकनीकी खराबी के कारण पटरी से उतरी, जिसके चलते अप और डाउन दोनों दिशाओं की रेल सेवाएं प्रभावित हुईं।

आसिम मुनीर से आज मुलाकात करेंगे ट्रंप, पाकिस्तानियों ने अपने ही जनरल को बताया तानाशाह-कातिल

हो सकती है BLA की साजिश

जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में हुए धमाके को लेकर फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन जानकारों का मानना है कि इस विस्फोट के पीछे BLA का हाथ हो सकता है। इससे पहले भी BLA ने कई बार इस प्रकार के हमलों को अंजाम दिया है।

Pakistan jaffar express terror attack on balochistan train derailment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2025 | 12:10 PM

Topics:  

  • Pakistan
  • Train Accident
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

निमिषा को बचाने के लिए 8 करोड़ मांग रही सरकार? सोशल मीडिया पर शुरू हुआ कैंपेन, सामने आ गई असलियत

2

ब्रिटेन में बुजुर्ग सिखों पर बर्बर हमला…पगड़ी गिराई, लात-घूंसो से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

3

ताबड़तोड़ फायरिंग! अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में मचा हड़कंप, 2 लोगों की मौत 3 घायल

4

VIDEO: माइक ने खोली पोल! मैक्रों के कान में पुतिन को लेकर ये क्या कह गए ट्रंप, दुनिया में मचा तहलका

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.