-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Invite To Prime Minister Narendra Modi For Sco Summit To Be Held In October
भारत से दोस्ती बढ़ाने को बेताब है पाकिस्तान, SCO Summit के लिए PM मोदी को किया आमंत्रित
- Written By: साक्षी सिंह
पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अक्टूबर में यहां आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि 15-16 अक्टूबर को होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शासनाध्यक्षों को निमंत्रण भेजे गए हैं।

तस्वीर में पाक पीएम शहबाज शरीफ ओर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अक्टूबर में यहां आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। डॉन समाचार पत्र की खबर के अनुसार, साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि 15-16 अक्टूबर को होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शासनाध्यक्षों को निमंत्रण भेजे गए हैं।
खबर में बलूच के हवाले से कहा गया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है। बलूच ने कहा कि कुछ देशों ने पहले ही एससीओ के शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने की पुष्टि कर दी है।
ये भी पढ़ें:-पिता शेख मुजीब की गलतियों से शेख हसीना ने नहीं लिया सबक, छिन गई कुर्सी और छूट गया देश
सम्बंधित ख़बरें
Afghan Refugees Pakistan: पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों पर सख्ती, 11 जुलाई से होगी गिरफ्तारी
आतंकियों की अब खैर नहीं! भारत और न्यूजीलैंड ने मिलाया हाथ, साइबर सुरक्षा पर भी बड़ा फैसला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा ऐलान! पीएम मोदी-लक्सन बैठक में FTA पर लगी मुहर, जानिए पूरी डील
Explainer: 2035 तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन! आसान भाषा में समझिए अंतरिक्ष में कैसे होता है निर्माण?
बलूच ने कहा कि तय समय पर यह बताया जाएगा कि किस देश ने पुष्टि की है। पाकिस्तान और भारत के बीच तनावपूर्ण संबंधों का एक लंबा इतिहास रहा है, जिसका मुख्य कारण कश्मीर मुद्दा और पाकिस्तान की तरफ से होने वाला सीमा पार आतंकवाद है।
भारत से पॉजिटिव रिस्पांस की उम्मीद
भारत कहता रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी की तरह संबंध चाहता है। हालांकि वह इस बात पर जोर देता रहा है कि इस तरह के संबंध के लिए आतंक और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है। एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले मंत्रिस्तरीय वार्ता और वरिष्ठ अधिकारियों की कई दौर की बैठकें होंगी, जिनमें एससीओ सदस्य देशों के बीच वित्तीय, आर्थिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:-दाल में काला: मोदी-बाइडेन की चर्चा में बांग्लादेश को लेकर बड़ा सवालिया निशान, सरकार को देनी होगी सफाई
SCO summit में ये देश शामिल
एससीओ भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान का एक प्रभावशाली आर्थिक व सुरक्षा समूह है। भारत के साथ संबंधों के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच कोई प्रत्यक्ष द्विपक्षीय व्यापार नहीं होता है। पांच अगस्त, 2019 को भारतीय संसद द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने संबंधों को कमतर कर दिया था।
Pakistan invite to prime minister narendra modi for sco summit to be held in october
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMAnupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
Jul 11, 2026 | 01:44 PMगोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
Jul 11, 2026 | 01:43 PMAIADMK में बड़ी बगावत के संकेत! पलानीस्वामी की बैठक में नेताओं ने खोल दिया मोर्चा, नेतृत्व को दी बड़ी चेतावनी
Jul 11, 2026 | 01:41 PM‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
Jul 11, 2026 | 01:41 PMमुंबई नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड का जुड़वां भाई निक खेमलानी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














