Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इमरान और सेना के बीच ‘डील’ की सुगबुगाहट! विपक्षी सांसदों ने खत्म किया धरना, क्या जेल से बाहर आएंगे ‘खान’?

Imran Khan News: पाकिस्तान की सियासत में जबरदस्त हलचल है। पिछले 24 घंटों में जेल में बंद इमरान खान को चार बड़ी कानूनी और राजनीतिक राहतें मिली हैं जिससे सेना के साथ 'डील' की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 18, 2026 | 09:27 PM

इमरान खान और आसिम मुनीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistan News In Hindi:  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई (PTI) प्रमुख इमरान खान के लिए पिछले 24 घंटे राहत भरी खबरों वाले रहे हैं। आडियाला जेल में बंद खान को एक के बाद एक चार मोर्चों पर बड़ी राहत मिली है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा गर्म है कि क्या इमरान खान और शक्तिशाली पाकिस्तानी सेना के बीच किसी तरह का समझौता या ‘डील’ हो गई है।

तोशखाना मामले में नई उम्मीद

सुप्रीम कोर्ट ने तोशखाना मामले में चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। इमरान के वकीलों का मानना है कि यदि सुप्रीम कोर्ट इस मामले के पुराने फैसले को रद्द कर देता है तो खान न केवल जेल से बाहर आ सकेंगे बल्कि फिर से चुनाव लड़ने के योग्य भी हो जाएंगे।

5 मामलों में अंतरिम जमानत

इस्लामाबाद की एक अदालत ने पांच अलग-अलग मामलों में सुनवाई करते हुए इमरान खान की अंतरिम जमानत को आगे बढ़ा दिया है। इनमें पूर्व मंत्री मोहसिन शाहनवाज रांझा पर कथित हत्या के प्रयास से जुड़ा एक संवेदनशील मामला भी शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें

कैलिफोर्निया में बर्फ बनी काल! हिमस्खलन की चपेट में आए 15 स्कीयर, 6 को सुरक्षित निकाला गया; 9 अब भी लापता

‘जॉम्बी’ बना देने वाला फूल! एपस्टीन की फाइलों से खौफनाक खुलासा, क्या छीन ली जाती थी पीड़ितों की ‘फ्री विल’?

‘ये सही बात नहीं…’, ट्रंप पर फूटा जेलेंस्की का गुस्सा, जिनेवा में रूस-यूक्रेन शांति वार्ता पर लगा ब्रेक

कूटनीति फेल, अब मिलिट्री एक्शन! ईरान और रूस के युद्धाभ्यास से मिडिल ईस्ट में मची खलबली, US ने तैनात किए F-35

विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन खत्म

इमरान खान की रिहाई को लेकर विरोध कर रहे विपक्षी सांसदों ने अपना प्रदर्शन वापस लेने का एलान किया है। रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्री मोहसिन नकवी और पीटीआई नेता अली अमीन गंडारपुर के बीच मध्यस्थता की बातचीत चल रही है, जिसके बाद खान को इलाज के लिए शिफा इंटरनेशनल अस्पताल शिफ्ट किया जा सकता है।

जेल में ‘वीआईपी’ सुविधाएं

आडियाला जेल के जेलर ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल कर बताया है कि इमरान खान को जेल में विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्हें नाश्ते में अंडे, अनार और सेब के साथ-साथ खाने में चिकन और मटन दिया जा रहा है, और उन्हें किताबें व अखबार भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सेहत बनी चिंता का विषय

इमरान खान को मिली ये राहतें काफी अहम मानी जा रही हैं क्योंकि उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान की एक आंख की रोशनी चली गई है जिससे पाकिस्तान की जनता के बीच उनके प्रति भावनात्मक लहर पैदा हो गई है।

यह भी पढ़ें:- कैलिफोर्निया में बर्फ बनी काल! हिमस्खलन की चपेट में आए 15 स्कीयर, 6 को सुरक्षित निकाला गया; 9 अब भी लापता

क्या सेना के साथ हो गई डील?

पाकिस्तान की राजनीति के जानकारों का मानना है कि इन राहतों के पीछे सेना और सरकार की रणनीति हो सकती है। वर्तमान में गृह मंत्री मोहसिन नकवी जिन्हें सेना प्रमुख आसिम मुनीर का करीबी माना जाता है इस पूरे मामले को हैंडल कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि सरकार उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजना चाहती है लेकिन इसके लिए एक समझौते की शर्तों पर बातचीत जारी है जिस पर अंतिम फैसला खुद इमरान खान को लेना है।

Pakistan imran khan relief deal with army health update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 18, 2026 | 09:27 PM

Topics:  

  • Imran Khan
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.