जमात की जीत की दुआ मांग रहे थे शहबाज! BNP ने मार ली बाजी, तारिक रहमान की जीत पर आया पाकिस्तान का पहला रिएक्शन
Pakistan on Bangladesh Election 2026 Result: पाकिस्तान और भारत के नेता शहबाज शरीफ, आसिफ अली जरदारी, और नरेंद्र मोदी ने BNP के तारिक रहमान को बांग्लादेश चुनाव में जीत पर बधाई दी।
- Written By: अक्षय साहू
शहबाज शरीफ ने तारिक रहमान को बधाई दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shahbaz Sharif Congratulates Tariq Rahman: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बांग्लादेश चुनाव में जीत हासिल करने वाले तारिक रहमान को बधाई दी है। BNP के चेयरमैन तारिक रहमान ने ढाका-8 और बोगुरा-6, दोनों संसदीय सीटों पर जीत हासिल की है। उनके नेतृत्व वाली पार्टी को 300 संसदीय सीटों में से 200 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान है।
इसके विपरीत, जमात-ए-इस्लामी को मुश्किल से 60 से अधिक सीटें मिलने की संभावना है। वर्तमान में बांग्लादेश में वोटों की गिनती जारी है, लेकिन तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री बनने के करीब पहुंच चुके हैं, अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी है।
BNP की जीत पर क्या बोले शहबाज शरीफ?
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तारिक रहमान को बधाई देते हुए कहा, “मैं बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में BNP की शानदार जीत के लिए तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं। मैं बांग्लादेश के लोगों को भी चुनावों के सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं बांग्लादेश के नए नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं, ताकि हमारे ऐतिहासिक और भाईचारे वाले द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया जा सके और दक्षिण एशिया तथा उससे आगे शांति, स्थिरता और विकास के हमारे साझा लक्ष्यों को बढ़ावा मिल सके।”
सम्बंधित ख़बरें
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी BNP की बड़ी जीत पर तारिक रहमान को बधाई दी और बांग्लादेश के लोगों को उनके शांतिपूर्ण और सफल चुनावों के लिए शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान में कहा कि पाकिस्तान ने लोकतांत्रिक साझेदारी और आगे की साझा तरक्की के लिए अपने मजबूत समर्थन को दोहराया। हालांकि, विशेषज्ञों का माना है कि चुनाव में अगर बीएनपी जगह जमात की जीत होती तो पाकिस्तान तो ज्यादा फायदा हो सकता था। क्योंकि जमात भी पाकिस्तान की तरह भारत विरोधी है।
निर्णायक वोटों का आंकड़ा
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, धान के गट्ठर के निशान से चुनाव लड़ रहे तारिक रहमान को ढाका-17 में 72,699 वोट मिले। उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंदी, जमात-ए-इस्लामी के डॉ. खालिदउज्जमां, जिन्हें तराजू के निशान से चुनाव लड़ना पड़ा, उन्हें 68,300 वोट मिले। BNP उम्मीदवार ने 4,399 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। बोगुरा-6 सीट पर, तारिक रहमान को 216,284 वोट मिले, जबकि उनके प्रमुख प्रतिद्वंदी जमात के अबिदुर रहमान सोहेल को 97,626 वोट ही मिले।
यह भी पढ़ें: बाथरूम में नहीं गिरे थे बाजवा…सैनिकों ने मिलकर की थी कुटाई, आसिम मुनीर से नहीं संभल रही फौज!
पीएम मोदी ने भेजा खास मैसेज
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी तारिक रहमान को बधाई दी। उन्होंने कहा, “मैं बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में BNP की बड़ी जीत के लिए तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं। यह जीत बांग्लादेश के लोगों के आपके नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाती है। भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा। मैं हमारे मजबूत संबंधों और साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं।”
