-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Mann Ki Baat 129th Episode Today
PM मोदी आज करेंगे साल 2025 की आखिरी ‘मन की बात’, इस साल कार्यक्रम में किन मुद्दों पर की बात? देखें
- Written By: अर्पित शुक्ला
Mann Ki Baat Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का रविवार को 129वां एपिसोड है। यह इस साल का आखिरी एपिसोड भी है।

PM मोदी (Image- Social Media)
PM Modi’s Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का रविवार को 129वां एपिसोड प्रसारित होगा। यह इस वर्ष का आखिरी एपिसोड भी है। उम्मीद की जा रही है कि पीएम आज देश की 2025 की उपलब्धियों और संघर्षों का जिक्र कर सकते हैं। इसके साथ ही वे आने वाले साल 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं और विकास पर भी बात कर सकते हैं।
इससे पहले 20 नवंबर को मन की बात का 128वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। उस दौरान पीएम ने भारत में खेलों की प्रगति, विंटर टूरिज्म, वोकल फॉर लोकल और वाराणसी में आयोजित होने वाले काशी-तमिल संगमम का उल्लेख किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि भारतीय खेलों के लिहाज से नवंबर का महीना बेहद शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की आईसीसी महिला वर्ल्ड कप जीत से हुई। भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलने की घोषणा भी हुई। टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 पदक जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचा, जबकि बॉक्सिंग कप में भी भारत ने 20 मेडल अपने नाम किए।
‘मन की बात’ के पिछले 5 एपिसोड की बड़ी बातें
- 127वें एपिसोड में कहा- त्योहारों में स्वदेशी वस्तुओं की जमकर खरीदारी हुई- प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 127वें एपिसोड में पीएम मोदी ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और लोगों से इस पर्व में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने जीएसटी बचत उत्सव, सरदार पटेल की 150वीं जयंती और रन फॉर यूनिटी जैसे विषयों पर भी चर्चा की।
- 126वें एपिसोड की शुरुआत लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि से हुई- पीएम ने कहा था कि आज लता मंगेशकर की जयंती है। भारतीय संस्कृति और संगीत से प्रेम करने वाला कोई भी व्यक्ति उनके गीत सुनकर भावुक हुए बिना नहीं रह सकता। उनके गीत मानवीय भावनाओं को गहराई से छूते हैं।
- 125वें एपिसोड में मानसून पर चर्चा, प्रतिभा सेतु ऐप का जिक्र- पीएम मोदी ने मानसून के कारण हो रही तबाही पर चिंता जताते हुए कहा था कि प्राकृतिक आपदाएं देश की कठिन परीक्षा ले रही हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रतिभा सेतु ऐप और सितंबर में लिबरेशन डे मनाने की जानकारी भी दी थी।
- 124वें एपिसोड में स्पेस और शुभांशु शुक्ला का उल्लेख- पीएम ने कहा था कि जैसे ही अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला धरती पर लौटे, पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई गर्व महसूस कर रहा था। इससे बच्चों में विज्ञान और अंतरिक्ष को लेकर नई उत्सुकता पैदा हुई है।
- 123वें एपिसोड में योग दिवस और इमरजेंसी पर बात- पीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से की और कहा कि 21 जून को देश-दुनिया के करोड़ों लोगों ने इसमें भाग लिया। योग को लोग तेजी से अपनी दिनचर्या में अपना रहे हैं। इसके बाद उन्होंने आपातकाल के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय लोगों पर अत्याचार हुए, लेकिन अंत में जनता की जीत हुई और इमरजेंसी हटाई गई।
22 भाषाओं में प्रसारित होत है मन की बात कार्यक्रम
मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के साथ-साथ 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह के निशाने पर KC वेणुगोपाल? CWC मीटिंग में हुए हाईवोल्टेज ड्रामे की इनसाइड स्टोरी
मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से ज्यादा ब्रॉडकास्टिंग केंद्रों के माध्यम से किया जाता है। पहले एपिसोड की अवधि 14 मिनट की थी, जिसे जून 2015 में बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
Explainer: दो दशक बाद मनरेगा का अंत, अब नए कलेवर में VB-G RAM G की शुरुआत; नए कानून में क्या-क्या खास?
Pm narendra modi mann ki baat 129th episode today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














