भारत से मुंह की खाने के बाद, इजराइल-ईरान युद्ध में कूदा पाकिस्तान, कहा- दाग देंगे परमाणु बम
ईरानी जनरल मोहसेन रेजाई ने दावा किया है कि यदि इजराइल ने ईरान पर परमाणु हमला किया, तो पाकिस्तान इजराइल पर परमाणु मिसाइल से जवाब देगा। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से पुष्टि नहीं हुई।
- Written By: अक्षय साहू
इजराइल-ईरान युद्ध में कूदा पाकिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
तेहरान: ऑपरेशन सिंदूर में भारत से करारी हार के बाद अब पाकिस्तान इजराइल-ईरान युद्ध में कूद गया है। पाकिस्तान ने इजराइल को परमाणु बम बरसाने की धमकी दी है। यह जानकारी ईरान के एक बड़े सैन्य अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान ने वादा किया है कि वह इस जंग में उनके साथ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के सीनियर जनरल और ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य मोहसेन रेजाई ने यह दावा किया है। उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि पाकिस्तान ने उनका साथ देने का वादा किया है।
ईरान के साथ खड़ा है पाकिस्तान
मोहसेन रेजाई ने कहा कि हाल ही मेंहुई बातचीत में पाकिस्तान ने हमें भरोसा दिलाया है कि अगर इजराइल ईरान के परमाणु हथियार का उपयोग करता है तो पाकिस्तान उस पर परमाणु मिसाइल दागने से पीछे नहीं हटेगा। हालांकि पाकिस्तान की ओर से अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
PoK में हालात बेकाबू! सुरक्षाबलों की गोलीबारी में कई लोगों की मौत, सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारी
ओमान तट के पास तेल टैंकर में भीषण विस्फोट, जहाज पर फंसे 24 भारतीयों का VIDEO आया सामने, विदेश मंत्रालय अलर्ट
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ईरान का समर्थन करने की बात कही थी। आसिफ ने 14 जून को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में बोलते हुए कहा था कि इस मुश्किल वक्त में सभी मुस्लिम देशों को ईरान के साथ खड़े होकर एकजुटता का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इजरायल ने ईरान, यमन और फिलिस्तीन को निशाना बनाया है। अगर मुस्लिम देश अब एकजुट नहीं हुए, तो हर किसी का यही हाल होगा। उन्होंने इस बात की भी वकालत की कि सभी मुस्लिम देशों को इजराइल के साथ सभी डिप्लोमैटिक संबंध खत्म कर देने चाहिए।
भारत-पाक की तरह इजरायल-ईरान की जंग रुकवा दूंगा, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा
इजराइल-ईरान के बीच संघर्ष
इजराइल और ईरान के बीच शुक्रवार से संघर्ष चला आ रहा है। इजराइल ने ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ की शुरुआत की है। इस सैन्य अभियान के तहत इजराइली सेना ने ईरान पर व्यापक हमले शुरू कर दिए हैं। इन हमलों में ईरान के कई परमाणु संयंत्रों, मिसाइल और सैन्य ठिकानों के साथ-साथ तेल डिपो और गैस रिफाइनरियों को निशाना बनाया गया है। इजरायली कार्रवाई में ईरान के कई शीर्ष सैन्य कमांडरों और परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हो गई है।
