

Highlights:
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मर्लिन मुनरो की AI तस्वीर साझा की।
तस्वीर में आधुनिक स्मार्टवॉच को ऐतिहासिक गलती के रूप में पहचानना था।
आसिफ ने पोस्ट पर घड़ी लिखकर जवाब दिया और स्माइली इमोजी लगाई।
सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान के सुरक्षा हालात का हवाला देकर उनकी आलोचना की।
Khawaja Asif Marilyn Monroe AI Image: पाकिस्तान के हजारों सैनिक इस समय सऊदी अरब में यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ जंग लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं तनावपूर्ण मौके पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ सोशल मीडिया पर एक हीरोइन के चक्कर में व्यस्त चल रहे हैं। इसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर न सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि पूरी दुनिया में ट्रोल किया जा रहा है।
ख्वाजा आसिफ आए दिन अपनी ऊल-जलूल हरकतों और बेतुके बयानों के चलते सोशल मीडिया पर अपने साथ-साथ पाकिस्तानियों की फजीहत करवाते नजर आ जाते हैं। इसकी एक ऐसी हरकत एक बार फिर सामने आई है। जहां वे देश की सुरक्षा की चिंता छोड़कर सोशल मीडिया पर AI तस्वीरों की पड़ताल करने में अपना समय लगा रहे हैं।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक AI जनरेटेड तस्वीर में छिपी पहेली का जवाब देते नजर आए। यह तस्वीर प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की थी।
आसिफ का पोस्ट सामने आने पर लोग सवाल कर रहे हैं कि जब देश के अलग अलग प्रांतों में हड़कंप मचा हुआ है, आतंकी हमले हो रहे हैं और इमरजेंसी लगी हुई है। ऐसे में रक्षा मंत्री के पद पर बैठा व्यक्ति कैसे ऐसी चीजों में व्यस्त रह सकता है? सबसे दिलचस्प बात ये है कि हर बात में अपने नेताओं का पक्ष लेने वाली पाकिस्तानी जनता ही ख्वाजा आसिफ को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रही है।
आसिफ द्वारा शेयर की गई तस्वीर में हॉलीवुड स्टार मर्लिन मुनरो को शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं। तस्वीर पर लिखा था कि एक तेज नजर वाला ही इसमें गलती ढूंढ सकता है। तस्वीर को देखकर यह बताना था कि इसमें क्या गलत है। तस्वीर को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि मुनरो ने इसमें एक आधुनिक स्मार्टवॉच पहनी हुई है, जो उस समय के हिसाब से गलत है।
ख्वाजा आफिस ने सिर्फ इस पहेली को सुलझाया, बल्कि फोटो को रीपोस्ट करते हुए लिखा, ‘घड़ी।’ उन्हें लगा कि उनका यह जवाब काफी अनोखा और शानदार है। इसीलिए साथ में उन्होंने एक स्माइली इमोजी भी लगा दी।
ख्वाजा आसिफ की इस हरकत ने लोगों के गुस्से को भड़का दिया। एक यूजर ने लिखा कि देश आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा संकटों में डूब रहा है, खैबर पख्तूनख्वा जल रहा है और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ इसमें व्यस्त हैं। वहीं कुछ अन्य लोगों ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा की समस्या पाकिस्तानी शासन की है ही नहीं, इसलिए ख्वाजा आसिफ को कोई फर्क नहीं पड़ रहा।