धूं-धूं कर जला गवर्नर हाउस, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी के ऐलान के बाद बवाल, सामने आया हिंसा का खौफनाक VIDEO

Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी के विरोध के बीच गवर्नर हाउस में आग लगने की खबर है। PTI कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियों से राजनीतिक तनाव बढ़ा है।
Khyber Pakhtunkhwa Governor House Fire
खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाउस में आग लगी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाउस में आग लगने की खबर सामने आई।

  • प्रांत में इमरजेंसी लगाने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन हुए।

  • PTI कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया गया।

  • विपक्षी दलों ने गवर्नर रूल लगाने के फैसले का विरोध किया।

Khyber Pakhtunkhwa Governor House Fire: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KP) में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। यहां गवर्नर हाउस में आग लगा दी गई। यह घटना बढ़ते राजनीतिक तनाव और इलाके में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच हुई। ऐसा संघीय सरकार के प्रांत में इमरजेंसी लगाने के बाद हुआ है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में, गवर्नर हाउस आग की लपटों में घिरा हुआ दिख रहा है, जबकि दूसरे फुटेज में प्रांत के विभिन्न शहरों में पुलिस को गोलाबारी करते देखा जा सकता है।

आगजनी की घटना से प्रांत में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि, आग लगने के हालात, असल नुकसान और किसी के हताहत होने के बारे में और जानकारी तुरंत नहीं मिल पाई है।

इमरजेंसी के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को इमरजेंसी के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे। इमरजेंसी लगने से जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार सस्पेंड हो गई है।

पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को खैबर पख्तूनख्वा में बड़े पैमाने पर सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई के बीच पीटीआई के इस्लामाबाद मार्च में रुकावट आई।

Khyber Pakhtunkhwa Governor House Fire
रास्ते में बिछी थी लाशें...सूडान मे सोने की खदान पर हवाई हमला, 72 मजदूरों की मौत, चश्मदीदों ने सुनाई आपबीती

PTI के 6 कार्यकर्ता गिरफ्तार 

इस कार्रवाई में पुलिस ने स्वाबी में 59 और खैबर जिले में छह पीटीआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि पदच्युत वजीर-ए- आला (चीफ मिनिस्टर) सोहेल अफरीदी और पीटीआई के प्रांतीय अध्यक्ष जुनैद अकबर को हिरासत में ले लिया गया है। पूरे प्रांत में मुख्य चौराहों और हाईवे पर सुरक्षा बल को तैनात किया गया था, जबकि स्वाबी में मोबाइल फोन और पीटीसीएल इंटरनेट सर्विस सस्पेंड कर दी गई थीं।

पूर्व मुख्यमंत्री को किया गया हाउस अरेस्ट

एक अलग मामले में, पूर्व मुख्यमंत्री अली अमीन खान गंडापुर ने कहा कि उन्हें डेरा इस्माइल खान में उनके घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। विपक्षी पार्टियों ने रविवार को केपी में गवर्नर रूल लगाने के शहबाज शरीफ सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया। उन्होंने इस कदम को लोकतंत्र पर हमला बताया और कानूनी और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इसे चुनौती देने का वादा किया।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, PTI ने एक बयान में चेतावनी दी कि इस फैसले ने एक खतरनाक मिसाल कायम की है। उन्होंने इसे प्रांत की चुनी हुई लीडरशिप को कमजोर करने के इरादे से किया गया राजनीतिक उत्पीड़न बताया।

सोहेल अफरीदी को तुरंत रिहा करने की अपील

इसने मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी और जुनैद अकबर को तुरंत रिहा करने की अपील की और मांग की कि केंद्र सरकार उनके हिरासत के पीछे के कानूनी कारण, खास आरोपों और प्रक्रियाओं का खुलासा करे।

Khyber Pakhtunkhwa Governor House Fire
रूस से जुड़े डीजल समझौते पर ट्रंप के खिलाफ उठी आवाज, सीनेटरों में मतभेद, 18 अक्टूबर पर टिकी भारत की नजर

तहरीक-ए-तहफुज आयिन-ए-पाकिस्तान (TTAP) ने भी अदालत, संसद और सार्वजनिक मंच से गवर्नर रूल लगाने का विरोध किया। साथ ही दावा किया कि पीटीआई पूर्व निर्धारित योजना अनुसार ही विरोध प्रदर्शन करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com