-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Won By 6 Runs Against Sri Lanka In 1st Odis
PAK vs SL: हसरंगा की जुझारू पारी बेकार, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 रनों से हराया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले वनडे में 6 रनों से हराकर जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त बनाई।

पाकिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan vs Sri Lanka, 1st ODI: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 6 रन से रोमांचक जीत हासिल कर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका को 300 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में श्रीलंकाई टीम वानिंदु हसरंगा की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद 9 विकेट खोकर 293 रन ही बना पाई और 6 रन से मुकाबला हार गई।
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की ओर से सलमान अली आगा ने बेहतरीन शतक लगाया। उन्होंने 87 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 105 रन बनाए। उनके साथ हुसैन तलत ने भी 63 गेंदों पर 62 रन की अहम पारी खेली। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी हुई। अंत में मोहम्मद नवाज ने 23 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाकर टीम का स्कोर 299/5 तक पहुंचाया।
सैम अयूब ने एक बार फिर किया निराश
पाकिस्तान के कुछ बल्लेबाजों को स्टार्ट तो मिला लेकिन बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। सैम अयूब ने एक बार फिर निराश किया। वहीं बाबर आजम भी 29 रन ही बना सके। मोहम्मद रिजवान 5 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने 10 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट झटके। असिथा फर्नांडो और महेश तीक्षाणा को 1-1 सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
यह भी पढ़ें: बाबर आजम का क्रिकेट करियर दांव पर! वनडे में खेल रहे टेस्ट मैच वाली पारी, गुस्से में पाकिस्तानी फैंस
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की थी। पथुम निसांका और कामिल मिशारा ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। लेकिन हारिस रऊफ ने लगातार तीन विकेट लेकर पाकिस्तान को मैच में वापस ला दिया। 85 बिना नुकसान से श्रीलंका का स्कोर 90/3 हो गया। इसके बाद सदिरा समरविक्रमा (39), कप्तान चरिथ असालंका (32) और जेनिथ लियांगे (28) ने कुछ योगदान दिया।
हसरंगा पर भारी पड़े रऊफ
वानिंदु हसरंगा ने अंत तक संघर्ष किया और 52 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 59 रन बनाए। उन्हें महेश तीक्षाणा (21 रन, 18 गेंद) का अच्छा साथ मिला। हालांकि 49वें ओवर की चौथी गेंद पर हसरंगा आउट हो गए, और यहीं से मैच श्रीलंका के हाथ से निकल गया। आखिरी 8 गेंदों में 21 रन की ज़रूरत थी, लेकिन टीम केवल 14 रन ही बना सकी और 6 रन से हार गई। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने 4 विकेट लिए, जबकि नसीम शाह और फहीम अशरफ को 2-2 और मोहम्मद नवाज को 1 विकेट मिला।
Pakistan won by 6 runs against sri lanka in 1st odis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













