-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Japan Refuses Burial Land For Muslims Asks To Take Bodies Back To Home Countries
जापान ने मुसलमानों को दफनाने के लिए जमीन देने से किया इनकार, कहा- शव अपने देश ले जाएं
- Written By: प्रिया सिंह
Japan News: जापान सरकार ने मुस्लिम समुदाय को दफनाने के लिए नई कब्रिस्तान जमीन देने से इनकार किया है। सरकार का तर्क है कि जमीन की कमी है, इसलिए शव अपने देश भेजें।

जापान सरकार ने मुस्लिम समुदाय को दफनाने के लिए नई कब्रिस्तान जमीन देने से किया इनकार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Japan Refuses Burial Land For Muslims: जापान से एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला सामने आया है। सरकार ने मुस्लिम समुदाय के लिए नए कब्रिस्तानों हेतु जमीन देने से इनकार कर दिया है। सरकार का कहना है कि मुस्लिम शवों को उनके मूल देशों में भेजकर दफनाया जाए। इस फैसले से जापान में रहने वाले हजारों मुसलमानों में चिंता बढ़ गई है।
जापान में मुसलमानों को दफनाने की जगह नहीं मिलेगी, क्यों लिया गया कड़ा फैसला?
जापान सरकार ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि देश के अलग-अलग शहरों में जमीन की भारी कमी है। लगभग 12 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले जापान में जमीन का उपयोग पहले से ही अत्यधिक सीमित है। इस कारण बड़े कब्रिस्तानों के लिए जमीन देना मुश्किल हो गया है। जापान में मुस्लिम आबादी करीब 2 लाख तक पहुंच गई है और लगातार बढ़ रही है, जिससे कब्रिस्तान की मांग भी बढ़ गई है।
जापान की धार्मिक संस्कृति का प्रभाव
जापान में बौद्ध और शिंटो धर्म का गहरा प्रभाव है। यहां 99% से अधिक अंतिम संस्कार दाह संस्कार (Cremation) के रूप में किए जाते हैं। क्योंकि इस्लाम धर्म में दफनाना अनिवार्य माना जाता है, इसलिए यह मामला और संवेदनशील बन गया है। सरकार का यह रुख मुस्लिम रिचुअल्स के खिलाफ नहीं, बल्कि देश के धार्मिक और भौगोलिक ढांचे के अनुसार है।
सम्बंधित ख़बरें
जापान में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, पहली बार घोषित हुआ क्रूर गर्म दिन
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट: 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन, जापान से मिलेगी E20 ट्रेन
Japan Gold Reserve: समंदर में 700 मीटर नीचे मिला सोने का विशाल खजाना, चट्टानों में है अपार भंडार
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
मुस्लिम समुदाय में नाराजगी और चिंता
यह फैसला मुस्लिम समुदाय के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। अब जापान में रहने वाले मुसलमानों को अपने मृत परिजनों के शव या अवशेष उनके मूल देशों में भेजने पड़ सकते हैं। यह प्रक्रिया न केवल भावनात्मक रूप से कठिन है बल्कि आर्थिक रूप से भी भारी है।
यह भी पढ़ें: कहीं महायुति बनाम MVA तो कहीं फ्रेंडली फाइट्स…महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग आज
जापान की धार्मिक जनसंख्या
जापान की धार्मिक जनसंख्या पर नजर डालें तो आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में 48.6% लोग शिंटो धर्म को मानते हैं, जबकि 46.4% आबादी बौद्ध धर्म का पालन करती है। इसके अलावा लगभग 1.1% लोग ईसाई धर्म से जुड़े हैं और करीब 4% लोग अन्य धर्मों का अनुसरण करते हैं। जापान में मुसलमानों की संख्या अभी भी बेहद कम है, लेकिन हाल के वर्षों में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है।
Japan refuses burial land for muslims asks to take bodies back to home countries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara News: भंडारा से पंढरपुर वारी के लिए अतिरिक्त बस सेवा, गांव से मिलेगी सीधी बस सुविधा
Jul 24, 2026 | 01:54 PMवाराणसी बना क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का मॉडल; नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को दिखाई हरी झंडी
Jul 24, 2026 | 01:46 PMDivyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल
Jul 24, 2026 | 01:46 PMभंडारा में पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में उग्र प्रदर्शन, बंद को मिला समर्थन
Jul 24, 2026 | 01:42 PMCWG 2026: पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, बोले- जुनून और उत्कृष्टता की…
Jul 24, 2026 | 01:42 PMमुख्यमंत्री मोहन यादव का अनोखा अंदाज: राजगढ़ में टी स्टॉल पर खुद बनाई चाय, दुकानदारों से किया सीधा संवाद
Jul 24, 2026 | 01:40 PMCalifornia Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
Jul 24, 2026 | 01:36 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














