आटे-दाल के नाम पर भीख मांगने लगी मुनीर की फौज, विद्रोहियों से की रुकने की मांग, हाथ से निकल रहा PoK!
Pak Army Blames India Responsible for PoK Protests: पाक अधिकृत कश्मीर में महंगाई और अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही जनता पर पाक सेना ने गोली चलाई, 12 मरे, अब पाकिस्तान इसका दोष भारत पर मढ़ रहा है।
- Written By: अक्षय साहू
पाक सेना ने पीओके में प्रदर्शन के पीछे भारत का हाथ बताया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan: पाकिस्तान सरकार और सेना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शन रोकने के नाम पर लोगों पर जुल्म ढा रही हैं। पीओके की जनता बढ़ती महंगाई और सेना के अत्याचारों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान से आज़ादी की मांग कर रही है। इसी बीच पाकिस्तान की सेना ने वही किया, जो पाकिस्तानी सरकार किसी भी मामले में फंसने पर करती है- भारत को जिम्मेदार ठहराना।
पीओके में बुधवार को स्थिति तब और गंभीर हो गई जब पाकिस्तानी रेंजर्स ने प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए गोलीबारी का सहारा लिया, जिसमें 12 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इसे लेकर पीओके में भारी गुस्सा है। ऐसे हालात को देखकर सरकार और मुनीर की फौज की नींद हराम हो गई है और अब मामले को संभालने के लिए भारत को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया गया है।
पाक सेना अलाप रही है कश्मीर राग
पाकिस्तानी फौज अपनी नाकामी और अत्याचार को छिपाने के लिए झूठ और धमकी का सहारा ले रही है। पाक सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने प्रदर्शनकारियों को धमकी दी है कि विरोध करने का हक है, पर सरकार को अस्थिर करने की कीमत पर नहीं। चौधरी ने कहा कि यहां एक सियासी सिस्टम काम कर रहा है और अगर सरकार टैक्स नहीं लेगी तो कर्मचारियों को तनख्वाहें कैसे दी जाएंगी। पीओके की जनता का आरोप है कि पाकिस्तानी सरकार उन पर हक तो जताती है, लेकिन उन्हें पानी-बिजली जैसी मूलभूत जरूरतें भी उपलब्ध नहीं करा पाई है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
पाकिस्तान हर बार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए भारत के नाम का सहारा लेता है। इस बार भी उसने यही किया और एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा। चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान का सपना देखने वाले लोगों का संबंध कश्मीर से था। सेना में कई अफसर और जवान कश्मीर से आते हैं। कश्मीर का मुस्तकबिल पाकिस्तान का हिस्सा बनना है।
यह भी पढ़ें: भारत खाता रहा दोस्ती की कसमें, रूस ने कर दी गद्दारी, पाकिस्तान को भेजा ये खास तोहफा…
आटा-बिजली का दिया वास्ता
पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने दावा किया कि सरकार ने आटे-बिजली के दाम कम किए हैं और जनता को कई फायदे पहुंचाए हैं। साथ ही अहमद शरीफ चौधरी ने खुलेआम दुनिया से झूठ बोलते हुए दावा किया कि पीओके के हालात भारत के कश्मीर से बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि पीओके, भारत के कश्मीर से बेहतर है। यहां अस्पताल, सड़कें और कॉलेजों की हालत ज्यादा अच्छी है। बिजली सस्ती है और महंगाई भी कम है।
