Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

थाने पर हमला, बैंकों में आग… आतंकी हमले से दहला पाकिस्तान, टेंशन में शहबाज

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकियों ने भीषण हमला किया है। आतंकवादियों ने एक पुलिस थाने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और दो बैंकों को आग के हवाले कर दिया।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 01, 2025 | 07:47 PM

सांकेतिक फोटो, ( सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने एक बड़े हमले को अंजाम दिया है। मस्तुंग जिले में हथियारों और रॉकेट से लैस आतंकियों ने पहले एक पुलिस स्टेशन पर हमला बोला और फिर दो बैंकों में आग लगा दी। इस हमले में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि कम से कम 9 लोग घायल हुए हैं।

सरकारी अफसर जान मोहम्मद के मुताबिक, हमलावरों ने घटनास्थल पर मौजूद आम नागरिकों को भी नहीं बख्शा और अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक लड़के की जान चली गई। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में कुछ आतंकवादी भी मारे गए हैं। पुलिस का कहना है कि इलाके में स्थिति को काबू में करने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने जानकारी दी कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक की सुई प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की ओर जा रही है। रिंद के अनुसार, बीएलए अक्सर बलूचिस्तान और अन्य इलाकों में सुरक्षा बलों के साथ-साथ आम नागरिकों को निशाना बनाती रही है।

सम्बंधित ख़बरें

गावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?

बांग्लादेश में सरकार बनने से पहले ही सियासी रार, शपथ ग्रहण में दिखा तनाव, जमात ने तारिक को दिया अल्टीमेटम

सऊदी अरब और तुर्की के बीच डिफेंस डील की सुगबुगाहट, क्या अमेरिका से दूर हो रहे हैं प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान?

Tehran सीरीज बनाने वाली इजराइली प्रोड्यूसर की मौत, संदिग्ध परिस्थिति में होटल रूम में मिली लाश, मचा हड़कंप

ई-मेल बम से उड़ेगा अमेरिका! ईरान ने दी ट्रंप को धमकी, दुनियाभर में मचा हड़कंप

बलूचिस्तान चाहता है पाकिस्तान से अलग पहचान

अमेरिका ने वर्ष 2019 में बीएलए को एक आतंकी संगठन करार दिया था। बलूचिस्तान लम्बे समय से अलगाववादियों की हिंसक गतिविधियों का केंद्र रहा है, जो पाकिस्तान से स्वतंत्रता की मांग कर रहे हैं। यह क्षेत्र पाकिस्तानी तालिबान और इस्लामिक स्टेट से जुड़े चरमपंथियों की सक्रियता के लिए भी जाना जाता है।

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है और देश के कुल भूभाग का लगभग 46% हिस्सा घेरता है। हालांकि, यहां की आबादी महज 1.5 करोड़ है, जो पाकिस्तान की कुल जनसंख्या का सिर्फ 6% है। इस क्षेत्र की सामाजिक दशा अत्यंत दयनीय है, जहां लगभग 70% लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। बलूच समुदाय को लंबे समय से भेदभाव और उपेक्षा का सामना करना पड़ा है, विशेषकर पंजाबी बहुल मुस्लिम समुदाय के द्वारा। पाकिस्तानी सेना के उच्च पदों पर बलूच लोगों को शायद ही कभी प्रतिनिधित्व मिलता है।

 

Pakistan balochistan terror attack police station banks on fire

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2025 | 07:40 PM

Topics:  

  • Pakistan
  • Pakistan News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.