खामेनेई की मौत से सुलग उठा पाकिस्तान…कराची में अमेरिकी दूतावास पर हमला, अब क्या करेंगे शहबाज-मुनीर?
Isreal-Iran War: रविवार को कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसमें पांच लोग घायल हुए और ट्रैफिक पर असर पड़ा।
- Written By: अक्षय साहू
पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Attack on US Embassy in Pakistan: रविवार को कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में 8 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 30 लोग घायल हो गए। यह विरोध प्रदर्शन ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के खिलाफ था। प्रदर्शनकारी एमटी खान रोड पर स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट के पास जमा हुए और पत्थर फेंकते हुए कॉन्सुलेट के परिसर में घुसने की कोशिश की।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गोलाबारी की। बचाव अधिकारियों के अनुसार, घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। हिंसा को रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, रेंजर्स और अन्य कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है। विरोध प्रदर्शन के कारण कराची में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।
US Consulate in Karachi, Pakistan is under attack following the death of Iran’s Supreme Leader Ali Khamenei.@FaytuksNetwork @Osint613 @sentdefender @Osinttechnical @AZ_Intel_ @RapidReport2025 pic.twitter.com/aVNsaSPMLC — OSINT Spectator (@osint1117) March 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Pakistan Heatwave: पाकिस्तान में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, 51.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, कराची में 10 की मौत
अमेरिका के ओमाहा कोर्ट ने नाबालिग के शोषण मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को सुनाई 10 साल की सजा
Trump Chicago Mayor: शिकागो के मेयर ने ट्रंप को कहा ‘क्रूर तानाशाह’, पलटवार में ट्रंप ने उन्हें बताया ‘बेकार’
फेवरेट टीम ने जीत मैच..तो सड़को पर उतरे हजारों फैंस और जश्न में फूंक दिया पूरा शहर, सामने आए डराने वाले VIDEO
विरोध प्रदर्शन से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित
सुल्तानाबाद से माई कोलाची जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। कराची ट्रैफिक पुलिस ने जिन्ना ब्रिज से आने वाली गाड़ियों को II चुंदरीगर रोड की ओर मोड़ दिया, बोट बेसिन से आने वाले ट्रैफिक को माई कोलाची फाटक पर यू-टर्न दिया और PIDC से आने वाली गाड़ियों को वापस भेजा।
BREAKING: People set fire to the US consulate in Karachi, Pakistan.@FoxNews @Reuters @SkyNews @CNN @BNODesk https://t.co/7iTqAJ0hrW pic.twitter.com/PqfXVORvy5 — OSINT Spectator (@osint1117) March 1, 2026
हिंसा तब बढ़ी जब ईरान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी कॉन्सुलेट के गेट पर धावा बोल दिया, गार्डहाउस में आग लगा दी और बैरिकेड्स तोड़ दिए। चश्मदीदों के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिकों और स्थानीय सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गोलीबारी की। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, आठ प्रदर्शनकारी मारे गए हैं, जबकि तीन अमेरिकी दूतावास के कर्मचारी घायल हुए हैं।
#BREAKING: US Consulate in Karachi under attack in Trump’s favourite country Pakistan. Protestors have barged in and destroyed building and set portions on fire. pic.twitter.com/lZXYaVOtuY — Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 1, 2026
आसिम मुनीर ने दिए निगरानी के आदेश
पाकिस्तान के आर्मी चीफ, जनरल आसिम मुनीर ने बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा बलों को इलाके पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, ट्रैफिक को नियंत्रित रखने और स्थिति पर निगरानी रखने के लिए अलग-अलग मार्गों का निर्धारण किया गया है।
यह भी पढ़ें: इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की खास अपील
पाकिस्तान समेत कई देशों में विरोध प्रदर्शन
तेहरान में अमेरिकी और इजराइली हवाई हमलों के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की खबर ने पाकिस्तान समेत कई देशों में विरोध प्रदर्शन भड़काए हैं। तीन दशकों से अधिक समय तक ईरान की सत्ता और राजनीति पर मजबूत पकड़ बनाए रखने वाले खामेनेई अब इतिहास बन गए हैं। उनकी मौत ने न केवल पश्चिम एशिया की राजनीति में हलचल मचा दी है, बल्कि उस विवादित शासन पर भी नई बहस शुरू कर दी है, जिसने पिछले 36 वर्षों तक ईरान पर कठोर नियंत्रण बनाए रखा।
