Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत से टकराव के बीच PAK पर कुदरत का भी कहर, भूकंप के रूप में आई चेतावनी

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच ही PAK पर कुदरत भी अपना कहर बरसा रही है। पाकिस्तान में देर रात 1 बजकर 44 मिनट पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। केंद्र 10 किमी गहराई पर था।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: May 10, 2025 | 03:49 AM

जापान में फिर कांपी धरती, सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: भारत से तनावपूर्ण हालात के बीच पाकिस्तान को कुदरत की ओर से एक और झटका लगा है। शनिवार आधी रात करीब 1 बजकर 44 मिनट पर पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे धरती कांप उठी। इस भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। अचानक आए इन झटकों ने लोगों को रात के सन्नाटे में डरा दिया। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बार-बार आ रहे झटके खतरे की चेतावनी जरूर दे रहे हैं।

इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। यह झटके भी ठीक उसी गहराई पर आए थे, जहां शनिवार के भूकंप का केंद्र था। लगातार आ रहे ये कंपन आफ्टरशॉक्स की आशंका को और गहरा करते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि जब किसी क्षेत्र में बार-बार ऐसे झटके महसूस हों, तो यह भविष्य में आने वाले बड़े भूकंप का संकेत भी हो सकता है।

An earthquake with a magnitude of 4.0 on the Richter Scale hit Pakistan at 01.44 am (IST) today: National Center for Seismology (NCS) pic.twitter.com/zAuDQQ2WRQ — ANI (@ANI) May 9, 2025

सुरक्षा और कुदरत दोनों से घिरा पाकिस्तान
भारत के साथ रिश्तों में तनाव और लगातार आने वाले भूकंप अब पाकिस्तान के लिए दोहरी चुनौती बनते जा रहे हैं। एक ओर देश की आंतरिक स्थिरता खतरे में है, दूसरी ओर कुदरत का कोप इसे और अस्थिर बना रहा है। आने वाले समय में यह स्थिति क्षेत्रीय संतुलन के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

Pakistan Drone Attacks: श्रीनगर से गुजरात तक PAK ड्रोन का अटैक, 26 जगहों पर सेना ने चखाया मजा; सभी कोशिशें नाकाम

कश्मीर में आतंकी हमला और उसके बाद की स्थिति
भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव की जड़ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला है, जिसमें पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान पूछकर गोली मारी गई। इस हमले ने पूरे भारत को झकझोर दिया और सरकार पर जवाबी कार्रवाई का दबाव बढ़ा। इसी तनावपूर्ण माहौल में पाकिस्तान में भूकंप ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है। बता दें कि अब पाकिस्तान पर कुदरत भी अपना पूरा कहर बरपा रही है।

Pakistan at 0144 am ist feel earthquake with a magnitude of 40 on the richter scale

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2025 | 03:49 AM

Topics:  

  • Earthquake
  • India
  • Pakistan

सम्बंधित ख़बरें

1

पाकिस्तान के इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी संस्कृत, शुरू हुआ कोर्स…रामायण-गीता पर भी होगा रिसर्च

2

Inequality Report 2026: महज 1% लोगों के पास देश की 40% संपत्ति, अमीरी-गरीबी के बीच और गहरी हुई खाई

3

इमरान खान का अंत करीब? सिर्फ 24 घंटे में पाकिस्तान ने लिए 5 बड़े फैसले, देश में बढ़ी हलचल

4

खैबर में उबल रहा माहौल! आसिम मुनीर के पोस्टर पर मचा बवाल, PTI बोली- ‘सेना राजनीति में क्यों कूद रही’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.