खैबर पख्तूनख्वा में लोकतंत्र शर्मसार, CM सोहेल को सुरक्षाकर्मियों की ने पीटा; पूरे देश में मचा बवाल
Pakistan Sohail Afridi News: पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर लोकतंत्र को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पंजाब विधानसभा में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के साथ सुरक्षाकर्मियों द्वारा...
- Written By: अमन उपाध्याय
सोहेल अफरीदी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Pakistan News In Hindi: पाकिस्तान में लोकतंत्र की स्थिति को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। खैबर पख्तूनख्वा (KP) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने आरोप लगाया है कि पंजाब विधानसभा में उनके साथ सुरक्षाकर्मियों ने धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने पाकिस्तान की राजनीति में हलचल मचा दी है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब सीएम सोहेल अफरीदी अपने प्रतिनिधियों के साथ पंजाब विधानसभा परिसर में प्रवेश कर रहे थे। आरोप है कि विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोकने की कोशिश की। इसी दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
लोकतंत्र नहीं बल्कि मार्शल लॉ जैसी स्थिति
बताया जा रहा है कि जब हालात बिगड़ने लगे तो सीएम अफरीदी के प्रतिनिधि फतेह उल्लाह बुर्की बीच-बचाव के लिए आगे आए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने बुर्की के साथ भी कथित तौर पर बदसलूकी की। कुछ समय बाद अन्य अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बुर्की को छोड़ा गया।
सम्बंधित ख़बरें
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
पकितान में चुने हुए जनप्रतिनिधियों की क्या औकात है आप इस वीडियो में देखिए पाकिस्तान में एक मुख्यमंत्री की इज्जत भी एक कुत्ते से ज्यादा नहीं होती हां अगर वह जनरलो के जूते तलवे चाटता है तो जरूर उसे इज्जत मिलेगी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की असेंबली में कुछ रिप्रेजेंटेटिव… pic.twitter.com/KHP1W80iRv — 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) December 27, 2025
घटना के बाद खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाता। पाकिस्तान में इस वक्त लोकतंत्र नहीं बल्कि मार्शल लॉ जैसी स्थिति है।
स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया
अफरीदी ने दावा किया कि पाकिस्तान में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और निर्वाचित नेताओं को जानबूझकर अपमानित किया जा रहा है। उनका कहना था कि यह घटना इस बात का सबूत है कि देश में लोकतंत्र गंभीर खतरे में है।
हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी नेता को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया था।
विपक्षी दलों के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव
गौरतलब है कि पंजाब प्रांत में इस समय पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की सरकार है और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज मुख्यमंत्री हैं। वहीं, खैबर पख्तूनख्वा में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की सरकार है और सोहेल अफरीदी वहां के मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में यह घटना सत्ताधारी और विपक्षी दलों के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के तौर पर भी देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें:- पहले कार से रौंदा, फिर चाकू से कर दी हत्या… 2 साल बाद आतंकी हमले से फिर दहला इजरायल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर विपक्षी दलों ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला उल्लंघन बताया है। वहीं, सियासी जानकारों का मानना है कि यह मामला पाकिस्तान की पहले से अस्थिर राजनीति को और गर्मा सकता है।
