Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मिडिल ईस्ट में आग भड़काने को तैयार पाकिस्तान! अमेरिका को दिया एयरबेस और पोर्ट? गुपचुप डील से मचा हड़कंप

पाकिस्तान के एक सांसद ने अपने ही देश पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार ने ईरान पर संभावित हमले के लिए अमेरिका को दो एयरबेस और एक बंदरगाह इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। इस दावे के सामने आने के बाद पाकिस्तान की...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 21, 2025 | 09:56 PM

पाक अमेरिका की गुपचुप डील, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ एक समझौता किया है, जिसमें उसने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए अपने एयरबेस और बंदरगाह (पोर्ट) अमेरिका को उपलब्ध कराने पर सहमति जताई है। यह खबर सामने आते ही पाकिस्तान की राष्ट्रीय असेंबली में तीखी बहस छिड़ गई है।

एक पाकिस्तानी सांसद ने आरोप लगाया है कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के बीच हुई गुप्त वार्ता में यह समझौता हुआ है। इसके तहत पाकिस्तान अपने सैन्य अड्डे और बंदरगाह अमेरिका को ईरान के विरुद्ध इस्तेमाल करने की अनुमति देगा। इस खुलासे से पाकिस्तान की राजनीति में हलचल मच गई है।

ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई

पाकिस्तानी सीनेटर साहिबजादा हामिद रजा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान अमेरिका और इजरायल को अपने एयरबेस और बंदरगाह इस्तेमाल करने की अनुमति दे रहा है, ताकि वे ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकें। उन्होंने दावा किया कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पाकिस्तान की संप्रभुता और विदेश नीति पर सवाल उठ रहे हैं।

देखें Video-

⚡ BIG: Pakistani senator admits Pakistan is handing over its bases to US to attack Iran:

“You (Gen Asim Munir & Pak govt) are handing over Pakistan’s Airbases and Port to America and Israel against Iran…. You have flats and properties in foreign countries. God forbid if… pic.twitter.com/8aaXt1v8D3

— OSINT Updates (@OsintUpdates) June 21, 2025

हामिद रजा ने सीधे तौर पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया, “आप (जनरल मुनीर और पाकिस्तान सरकार) अमेरिका और इजरायल को ईरान के विरुद्ध इस्तेमाल करने के लिए पाकिस्तान के हवाई अड्डे और बंदरगाह सौंप रहे हैं। आपके परिवारों के विदेशों में प्रॉपर्टी और बैंक खाते हैं। अगर पाकिस्तान पर कोई संकट आया, तो आप भी पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ की तरह देश छोड़कर भाग जाएंगे।”

शहबाज शरीफ पर उठा सवाल

पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति पर सवाल उठते हुए, साहिबजादा हामिद रजा ने संसद में एक बहस छेड़ दी है। हाल ही में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के साथ संबंध मजबूत करने के लिए तेहरान की यात्रा की थी और उन्हें “भाई” बताते हुए हर संकट में साथ देने का वादा किया था। लेकिन अब पाकिस्तान के रुख पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह अपने इसी मित्र देश के विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है?

इस मामले ने पाकिस्तान की सुरक्षा और विदेश नीति को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। हामिद रज़ा ने मुस्लिम देशों से आह्वान किया कि वे संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत इज़राइल के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ाएं। उनका यह बयान पाकिस्तान की कूटनीतिक प्राथमिकताओं पर नए सिरे से बहस छेड़ने वाला साबित हो रहा है।

Pakistan airbase port given to america against iran major disclosure

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2025 | 09:56 PM

Topics:  

  • Israel Iran Tension
  • Pakistan
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

जेल की दीवारों से उठी आंधी… इमरान खान ने कर दिया पाक की राजनीति में बड़ा खेला, शहबाज की उड़ी नींद

2

कुछ बड़ा होने वाला है… US में बढ़ाई जा रही सेना, राष्ट्रपति के आदेश पर नेशनल गार्ड की बड़ी तैनाती

3

ताइवान मुद्दे पर भारत-चीन आमने-सामने, इस सख्त बयान ने बढ़ाई दुनिया की बेचैनी

4

ट्रंप ने क्यों लगाया भारत पर 50% टैरिफ? व्हाइट हाउस ने किया असली कनेक्शन का खुलासा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.