और भी खूनी हुआ पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष…पाक ने 274 तालिबानियों को दी मौत, दावे से मचा हड़कंप
Pakistan Attacks On Afghan 22 Military Base: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी खूनी जंग और भी घातक गई। पाकिस्तान का दावा है की उसने 274 अफगानी लड़ाकों को मार गिराया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
AI IMAGE IN BACKGROUND,Shehbaz Sharif IN Fore Ground ( Source-Design)
Pakistan Big Claim: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष और भी ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है, गुरुवार रात को अफगानिस्तान की तरफ से किए गए पलटवार के बाद पाकिस्तान की तरफ से दोबारा हमले किए गए। पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उसने अफगानिस्तान के 22 ठिकानों को चुन-चुन कर नेस्तनाबूद किया है।
पाकिस्तान की सेना ने दी जानकारी
पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए ऑपरेशन की जानकारी दी और कहा कि पूरा ऑपरेशन प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के दिशा निर्देशों पर चल रहा है। इसमें अभी तक 274 अफगानी लड़ाकों की मौत हो चुकी है, जबकि पाकिस्तान भी अपने 12 सैनिकों को गंवा चुका है।
पाक ने अफगानिस्तान को दिया ऑप्शन
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सामने एक विकल्प भी रखा। शरीफ चौधरी ने कहा कि मै एक बात को स्पष्ट कर दूं, अफगान तालिबान को चुनाव करना होगा और यह तय करना होगा कि उसे बीएलए, दाएश, अलकायदा, टीटीपी जैसे आतंकी संगठनों के साथ रहना है या फिर पाकिस्तान के साथ।
सम्बंधित ख़बरें
PoK Protest: पाकिस्तान से गुस्साए नेताओं ने भारत से मांगा समर्थन, PoK प्रोटेस्ट में उमड़ी भारी भीड़
खतरे में शहबाज शरीफ की कुर्सी, इस सहयोगी पार्टी ने किया बगावत का ऐलान! दी सड़कों पर उतरने की खुली धमकी
अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग में अमेरिका की एंट्री! तालिबान पर एयरस्ट्राइक का US ने किया खुला समर्थन
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
तालिबान सरकार की चेतावनी
तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहित ने पाकिस्तान को साफ चेताया है और कहा है कि अगर पाकिस्तान अपनी मिलिट्री कार्रवाई जारी रखता है, तो अफगानिस्तान की सेना के पास भी उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की निर्णायक क्षमता है।
यह भी पढ़ें: खूब पिट रहा पाकिस्तान…अफगानिस्तान ने दिया ‘नापाक’ हरकत का करारा जवाब, PMO के पास कर दी एयरस्ट्राइक
आपको बता दें कि इससे पहले अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने पाकिस्तान के अंदर कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मौजूद प्रधानमंत्री ऑफिस के पास हमले का भी दावा किया गया।
पाकिस्तान ने टीटीपी को समर्थन देने का लगाया आरोप
पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान पर तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लड़ाकों को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है, इसी वजह से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया। पाकिस्तान की तरफ से पहले हमले हुए और जवाब में अफगान तालीबान ने गुरुवार रात और शुक्रवार तड़के पलटवार किया।
