- Hindi News »
- World »
- Pak Army Chopper Crash Gilgit 5 Dead Including Pilots
गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तान सेना का हेलीकाप्टर क्रैश, 2 पायलट समेत पांच की मौत- VIDEO
- Written By: अक्षय साहू
Pakistan News: गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तानी सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर टेस्ट लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिससे दो पायलटों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

पाकिस्तान में हेलीकाप्टर क्रैश में पांच की मौत (फोटो- सोशल मीडिया)
Helicopter Crash in Pakistan: पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान प्रांत में बड़ा हादसा हो गया। सोमवार पाकिस्तानी सेना का हेलीकाप्टर क्रैश हो गया। हादसा इतना भंयकर था कि हेलीकाप्टर में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मारने वाले में हेलीकाप्टर के दोनों पायलट भी शामिल थे।
जानकारी के मुताबिक यह सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर था। हादसे के पीछे के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। क्रैश होते ही हेलीकॉप्टर में आग लग गई और आसमान में काले धुएं का गुबार उठ गया। फिलहाल हादसे को लेकर अभी तक किसी भी प्रकार को कोई आधिकारिक बयान जारी नही किया गया है।
टेस्ट लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
हादसा पाकिस्तान के डायमर जिले के चिलास क्षेत्र में हुआ, जहां एक MI-17 हेलीकॉप्टर नए बनाए गए हेलीपैड पर टेस्ट लैंडिंग कर रहा था। लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। इस दुखद दुर्घटना में कुल 5 लोगों की जान चली गई, जिनमें दो पायलट और तीन तकनीशियन शामिल थे। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और अन्य संबंधित टीमें मौके पर जांच के लिए पहुंच गईं।
सम्बंधित ख़बरें
तेहरान खेल रहा है ‘दोहरा खेल’… क्या नहीं हो पाएगी अमेरिका-ईरान डील? CIA ने राष्ट्रपति ट्रंप को किया अलर्ट
स्लोवाकिया ने PM Modi को अपने सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजा, अब तक 33 देशों से मिल चुके हैं अवॉर्ड
कैलिफोर्निया में अमेरिका का B-52 Bomber रनवे पर क्रैश, 8 की मौत; ईरान युद्ध में दिखाई थी ताकत
US Iran Peace Deal पर भड़के नेतन्याहू, बोले- ट्रंप और मेरी राय एक नहीं, किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे परमाणु बम
#BREAKING: A helicopter has crashed in Gilgit-Baltistan. Initial reports claimed it belonged to the Gilgit administration, but debris recovered from the site confirms it was a Pakistan Army aircraft. The crash reportedly killed All 5 (Five) crew members, including two pilots and… pic.twitter.com/reXHOCOWgO — VAISHNAV 🇮🇳 (@VaishnavSharan7) September 1, 2025
इससे पहले भी इसी साल 15 अगस्त को एक ऐसा ही गंभीर हादसा हुआ था। खैबर पख्तूनख्वा के मोहमंद जिले में बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत और बचाव कार्य के लिए MI-17 हेलीकॉप्टर भेजा गया था। लेकिन खराब मौसम के कारण वह भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस घटना में भी पांच लोगों की मौत हुई थी, जिनमें दो पायलट शामिल थे। हेलीकॉप्टर राहत सामग्री लेकर वहां पहुंचा था।
कई बार हो चुके है हादसे
पाकिस्तान के उत्तर वजीरिस्तान में 28 सितंबर 2024 को एक चार्टर्ड हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। यह हेलीकॉप्टर एक तेल कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जा रहा था, लेकिन रास्ते में इंजन फेल हो गया। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका और हादसे में जानमाल का नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में कुदरत का कहर: अब तक 800 जिंदगियां दफन…2500 से ज्यादा घायल, PM मोदी ने जताया दुख
इससे पहले, 25 सितंबर 2022 को बलूचिस्तान में भी एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें पाकिस्तानी सेना के छह जवान मारे गए थे। पाकिस्तान में इससे पहले भी कई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। पाकिस्तान में इस प्रकार के हादसों की संख्या में हर साल बढ़ोतरी हो रही है।
Pak army chopper crash gilgit 5 dead including pilots
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP में यूनिफॉर्म विवाद पर गरमाई सियासत, 55 लाख बच्चों को अब तक नहीं मिली ड्रेस, उमंग सिंघार का सरकार पर हमला
Jun 16, 2026 | 12:08 PMBCCI की तरफ से बड़ा ऐलान, टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव करते हुए इस खिलाड़ी की हुई एंट्री
Jun 16, 2026 | 12:05 PMपुणे मनपा की मानसून पूर्व तैयारियों की खुली पोल, कागजों पर हुई सफाई; निरीक्षण में 10% चैंबर गाद से भरे मिले
Jun 16, 2026 | 12:03 PMरिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल को मिली जान से मारने की धमकी, बॉम्बे हाई कोर्ट ने 24 घंटे सुरक्षा के दिए निर्देश
Jun 16, 2026 | 12:03 PMअमरावती के सरकारी अस्पतालों में गंदगी पर मुंबई से बड़ा एक्शन, नोडल अधिकारी ने लगाई फटकार
Jun 16, 2026 | 12:01 PMNEET री-एग्जाम पर एयरफोर्स का पहरा! भारतीय वायुसेना के कार्गो विमान से नागपुर पहुंचे पेपर
Jun 16, 2026 | 11:50 AMइस Father’s Day अपने पापा को कपड़े-परफ्यूम नहीं, फाइनेंशियल सिक्योरिटी का तोहफा दें
Jun 16, 2026 | 11:49 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














