आसिम मुनीर की हसरतों को झटका, इस अमेरिकी अधिकारी ने कर दी लादेन से PAK सेना प्रमुख की तुलना
Pakistan News: पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर के विवादास्पद बयान पर पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें "सूट पहने ओसामा बिन लादेन" कहा, भारत ने भी इस बयान की कड़ी निंदा की।
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिकी अधिकारी ने असीम मुनीर को बताया लादेन (फोटो- सोशल मीडिया)
Osama Bin Laden in Suit: पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर विवादों में घिरते नजर आ रहे है। मुनीर ने हाल ही में एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि अगर पाकिस्तान बर्बाद हुआ, तो वह “आधी दुनिया को अपने साथ ले जाएगा। अब इसे लेकर एक पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी माइकल रुबिन ने इस बयान को युद्धोन्मादी और गैर-जिम्मेदाराना बताया है।
रुबिन ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तुलना 9/11 हमले के पीछे के आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से की और कहा कि मुनीर की हालिया बयान में दुनिया को इस्लामिक स्टेट की झलक नजर आती है। रुबिन ने मुनीर की तुलना आतंकी ओसामा बिन लादेन से की।
भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
भारत ने इस परमाणु धमकी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान का परमाणु हथियारों का इस तरह प्रदर्शन करना उसकी पुरानी आदत है। भारत ने यह भी चिंता जताई कि ऐसी खतरनाक बातें किसी तीसरे मित्र देश की धरती से कही जा रही हैं। वहीं, रुबिन ने पाकिस्तान के रुख को दुष्ट राज्य जैसा बताया। साथ ही उन्होंने आसिम मुनीर को सूट पहने ओसामा बिन लादेन करार दिया।
सम्बंधित ख़बरें
यूरोप पहुंची पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की आवाज… बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर EU ने शहबाज सरकार को लताड़ा
ट्रंप पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी की मौत से सदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर बोले- बहुत याद आएगी
बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था से पाकिस्तान में हड़कंप, विदेशी कंपनियों का टूटा भरोसा; निवेश पर गहराया संकट
अमेरिका में भारतीय मूल की गूगल अधिकारी की हत्या, पति ने घर में गोलियों से भूना; बेटा भी गंभीर
रुबिन ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान की इस प्रकार की परमाणु बयानबाजी आतंकवादी समूहों को प्रोत्साहित कर सकती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक पारंपरिक राजनयिक संकट नहीं, बल्कि एक वैश्विक सुरक्षा खतरा बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि मुनीर की भाषा इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठनों से मेल खाती है।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की मांग
उन्होंने सलाह दी कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के लिए एक “प्रबंधित पतन” (managed collapse) की नीति अपनानी चाहिए। उनके अनुसार, इसमें बलूचिस्तान जैसे अलगाववादी क्षेत्रों को मान्यता देना भी शामिल हो सकता है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आने वाले समय में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सैन्य हस्तक्षेप करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: बड़बोले ट्रंप का एक और धमका, पुतिन के साथ बैठक से पहले बोले- 2 मिनट में पता चल जाएगा…
रुबिन ने अमेरिका से मांग की कि वह पाकिस्तान को प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी के दर्जे से हटा दे और उसे आतंकवाद को प्रायोजित करने वाला देश घोषित करे। उन्होंने कहा कि आसिम मुनीर जैसे अधिकारियों को अमेरिका में ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित कर वीज़ा से वंचित किया जाना चाहिए, जब तक पाकिस्तान सार्वजनिक रूप से माफी नहीं माँगता।
