- Hindi News »
- World »
- Out Of Fear Turkey Changed Its Tactics On Seeing Israel Weapons It Said Forgive Me
डर के मारे तुर्की ने बदल ली चाल! इजराइल के हथियार देख, बोला- ‘मुझे माफ कर दो’
Turkey Israel News: तुर्की ने सीरिया में इज़राइल के साथ किसी भी टकराव की संभावना से इनकार करते हुए खुद को पीछे खींच लिया है। तुर्की का कहना है कि इज़राइल के हमलों से क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ रही है और इसका फायदा..
- Written By: अमन उपाध्याय

इजराइल के हथियार तुर्की ने बदल ली चाल, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: तुर्की और इज़राइल के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण संबंध रहे हैं, लेकिन हाल ही में तुर्की ने यह साफ कर दिया है कि वह सीरिया में इज़राइल के साथ किसी भी तरह की टकराव की स्थिति नहीं चाहता। ब्रसेल्स में आयोजित नाटो बैठक के दौरान तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने कहा कि इज़राइल द्वारा सीरिया पर किए जा रहे हमले वहां की स्थिरता को नुकसान पहुँचा रहे हैं, जिससे आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों को फिर से उभरने का मौका मिल सकता है।
फिदान ने स्पष्ट रूप से कहा कि तुर्की सीरिया में किसी प्रकार का सीधा टकराव नहीं चाहता। उन्होंने इज़राइल द्वारा हाल ही में सीरियाई सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों की निंदा की। उनके अनुसार, ऐसे हमले तुर्की और सीरिया की उस साझा रणनीति को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिसका उद्देश्य आईएसआईएस और कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (PKK) जैसे आतंकी संगठनों का खात्मा करना है।
इज़राइल के साथ व्यापारिक संबंध भी खत्म
तुर्की ने पहले ही गाज़ा पर इज़राइल के हमलों को नरसंहार की संज्ञा दी है और इस मामले को अंतरराष्ट्रीय अदालत में उठाया है। इसके साथ ही, तुर्की ने इज़राइल के साथ अपने सभी व्यापारिक संबंध भी खत्म कर दिए हैं। हालांकि, सीरिया के हालात को लेकर तुर्की ने सतर्क रुख अपनाया है, क्योंकि उसका मानना है कि इज़राइल की कार्रवाईयों से पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और तनाव बढ़ने का खतरा है।
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टरों की मदद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक, जानें ब्रिटिश डिप्टी PM ने एआई को क्यों बताया गेम-चेंजर
आसिम से लेंगे आजादी…शहबाज से लेंगे आजादी, इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक बवाल, इमरान समर्थकों ने किया विद्रोह
अमेरिका से एयरक्राफ्ट खरीदेगा ईरान! ट्रंप को खुश करने के लिए खामेनेई ने बनाया खास प्लान, इजरायल में हड़कंप
भारत के इन 3 बड़े दुश्मानों को मिला रहमान के शपथ ग्रहण का न्योता, PM मोदी नहीं होंगे शामिल, सामने आई वजह
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सीरिया को लेकर एक नई सोच
बता दें कि हाल ही में तुर्की ने अमेरिका के साथ बातचीत के बाद संकेत दिए हैं कि वह सीरिया पर लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंधों को हटाने का समर्थन कर सकता है, ताकि वहां पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा सके। तुर्की के विदेश मंत्री फिदान ने कहा कि अब सीरिया को लेकर एक नई सोच की जरूरत है, और इसके लिए तुर्की अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ लगातार संवाद कर रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सीरिया और इज़राइल के बीच कोई आपसी सहमति बनती है, तो तुर्की उसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा।
कूटनीति और संवाद से निकल सकता है रास्ता
रूस-यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में भी तुर्की ने संतुलन बनाए रखा है। वह दोनों देशों रूस और यूक्रेन से मजबूत संबंध बनाए हुए है और संभावित शांति वार्ता की मेजबानी के लिए तैयार है। फिदान ने अमेरिका से यह अपेक्षा जताई कि वह ईरान के साथ बातचीत करके समाधान निकालने की कोशिश करे। उनका मानना है कि मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने का रास्ता अब केवल कूटनीति और संवाद से ही निकल सकता है। ऐसे में तुर्की फिलहाल इज़राइल के साथ सीधा टकराव लेने के बजाय रणनीतिक संयम और शांतिपूर्ण पहल की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Out of fear turkey changed its tactics on seeing israel weapons it said forgive me
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई कोस्टल रोड पर BEST बसों का टोटा: यात्रियों ने की 100 फेरों की मांग, घंटों इंतजार से बढ़ा जनता का गुस्सा!
Feb 16, 2026 | 03:22 PMपहले इंदौर, अब हरियाणा में गंदा पानी पीने से 12 लोगों की मौत, छांयसा गांव में छाया मातम
Feb 16, 2026 | 03:17 PMजम्मू में किसानों की हुंकार, 1965 और 71 की जंग के मुआवजे पर छिड़ा संग्राम; सरकार को दिया आखिरी अल्टीमेटम!
Feb 16, 2026 | 03:17 PMभिवंडी निजामपुर मनपा का बड़ा कदम, 90 एमएलडी गंदे पानी पर होगी वैज्ञानिक प्रक्रिया
Feb 16, 2026 | 03:17 PMसोलापुर में हिट-एंड-रन, तीन कॉलेज दोस्तों की मौके पर मौत, चालक फरार
Feb 16, 2026 | 03:16 PMडॉक्टरों की मदद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक, जानें ब्रिटिश डिप्टी PM ने एआई को क्यों बताया गेम-चेंजर
Feb 16, 2026 | 03:15 PMक्या जेल जाने के बाद माफ हो जाएगा राजपाल यादव का 9 करोड़ का कर्ज? जानिए क्या कहता है कानून
Feb 16, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM













