Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Operation Sindoor: पाकिस्तानी नेता ने कबूला सच, सेना ने मसूद अजहर और हाफिज सईद के गुर्गों को दिया सैन्य सम्मान

Pakistan Army Terrorist Link: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली बरसी से पहले पाकिस्तानी नेता शाहीर सियालवी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पाक सेना ने आतंकवादियों को राजकीय सम्मान के साथ दफनाया।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 06, 2026 | 06:28 PM

शाहीर सियालवी का पाक सेना को लेकर दावा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistan Army Terrorist Link Shaheer Sialvi: भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली बरसी से ठीक पहले पड़ोसी देश पाकिस्तान का दोहरा चेहरा एक बार फिर दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है। एक वरिष्ठ पाकिस्तानी नेता ने सभी के सामने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान की सेना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घोषित आतंकवादियों, हाफिज सईद और मसूद अजहर को न केवल समर्थन देती है बल्कि उनके मारे गए लड़ाकों को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफनाती भी है।

सेना ने दिया आतंकवादियों को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

पाकिस्तान नजरियाती पार्टी (PNP) के प्रमुख शाहीर सियालवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सियालवी को यह कहते सुना जा सकता है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारे गए आतंकवादियों का अंतिम संस्कार किसी मौलवी ने नहीं बल्कि पाकिस्तान सेना के अधिकारियों ने करवाया था।

सियालवी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि मारे गए आतंकवादियों के शवों को सेना की वर्दी पहने जवानों ने अपने कंधों पर उठाया था। उनके अनुसार, यह दुनिया को यह दिखाने की एक कोशिश थी कि मारे गए लोग आतंकवादी नहीं बल्कि ‘स्वतंत्रता सेनानी’ थे जिन्होंने एक बड़े मकसद के लिए अपनी जान दी। यह बयान पाकिस्तान के उस पुराने झूठ की धज्जियां उड़ाता है जिसमें वह हमेशा इन समूहों को ‘नॉन-स्टेट एक्टर्स’ बताता रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद तीस्ता जल संधि चर्चा में, क्या है भारत-बांग्लादेश का वर्षों पुराना विवाद?

अरब सागर में फंसे Indian Vessel की पाकिस्तानी नौसेना ने की मदद, लेकिन जनरेटर नहीं हुआ ठीक

Iraq Oil: सस्ता तेल और नई डील! रूस के नक्शेकदम पर इराक, भारत को भारी छूट देने के लिए रखी शर्तें

इटली की पीएम Giorgia Meloni की डीपफेक तस्वीरें वायरल! फर्जी फोटो वायरल होने पर प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी

Pakistani politician Shahveer Sialvi says that the Pakistan Army fought India to protect globally designated terrorists Hafiz Saeed and Masood Azhar. He further says Pakistan Army oversaw funerals and deployed uniformed soldiers to carry the bodies of eliminated terrorists. On… pic.twitter.com/hDw8eFBmBV — Mike Lima (@MikeLimaBravo12) May 4, 2026

कौन हैं शाहीर सियालवी?

शाहीर सियालवी  पाकिस्तानी सेना के ब्रिगेडियर हैदर मलिक के बेटे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि  भारत के हवाई हमलों ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ माने जाने वाले मुरीदके और बहावलपुर को भारी नुकसान पहुंचाया था। सियालवी ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि मुरीदके और बहावलपुर पर हमले हुए। यह पहली बार है कि अगर हमने यह जंग लड़ी है तो वह हाफिज सईद और मौलाना मसूद अजहर के नेतृत्व में लड़ी है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह खुद लश्कर संस्थापक हाफिज सईद से मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें:- बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद तीस्ता जल संधि चर्चा में, क्या है भारत-बांग्लादेश का वर्षों पुराना विवाद?

ऑपरेशन सिंदूर क्यों हुआ था?

भारत ने पिछले साल 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई थी। भारतीय सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया था। 7 मई से 10 मई तक चले इस भीषण सैन्य टकराव के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और आगे की कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी थी।

Operation sindoor pakistan army terrorist link exposed shaheer sialvi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2026 | 06:28 PM

Topics:  

  • Operation Sindoor
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.