45 किलो का है इस मॉडल का एक पैर, फिर भी करती हैं जज्बे के साथ मॉडलिंग; तस्वीरें देख उड़ जाएंगे आपके होश
- Written By: वैष्णवी वंजारी
(Image-Instagram-model.mahoganyyg)
नई दिल्ली: अक्सर कई बार देखा गया है कि ज्यादातर लोग अपनी छोटी-छोटी परेशानियों से हार मान जाते है, और हिम्मत हार देते है, लें दुनिया में कुचब ऐसे लोग भी है जो बड़ी-बड़ी समस्या होने के बावजूद उसे चुनौती के रूप में लेते है और बखूबी पार भी कर जाते है , एक लड़की के लिए सबसे ज्यादा प्रिय उसकी खुदकी खूबसूरती होती, उसका शरीर होता है, ऐसे में अगर उसके शरीर को कुछ हो जाएं तो उसका जीवन नैराश्य से भर जाता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे लड़की की कहने बताने जा रहे है, जो कि आपको बहुत प्रोत्साहित करेगी।
मॉडल का जज्बा
दरअसल ये हौसले और जज्बे से भरी कहानी है 24 साल की राइजिंग मॉडल Mahogany Geter की। आपको बता दें कि बहुत टैलेंटेड और खूबसूरत दिखने वाली मॉडल Mahogany Geter जन्म से ही दूसरे बच्चों की तरह नॉर्मल नहीं थी। आपको बता दें कि उन्हें जन्म से ही ‘Lymphedema’ नाम की बीमारी है। इस बीमारी की वजह से उनका लेफ्ट पैर सूज कर हद से ज्यादा मोटा हो गया है, जैसा कि आप मॉडल की तस्वीरों में देख सकते हैं कि उनके एक पैर का साइज कितना ज्यादा बड़ा है।
बिमारी का नहीं है कोई इलाज
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दरअसल, इस बीमारी में बॉडी के सॉफ्ट टीश्यूज में एक्सेस फ्ल्यूड जमा हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात ये है कि इस बीमारी का कोई इलाज भी नहीं है। जी हां आपने सही पड़ा, इस बिमारी का कोई इलाज नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडल के पैर में जो एक्सेस फ्ल्यूड जमा होता है वो सिर्फ फिजियोथेरेपी या lymphatic drainage massage के जरिए ही थोड़ा ठीक हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
नसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
नागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
BSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
45 किलो का है एक पैर
आपको बता दें कि गेटर का पैर उसके शरीर के वजन में 45 किलो वजन जोड़ता है। मॉडल की इस कंडीशन की वजह से उन्हें बचपन से ही काफी बुली किया जाता रहा है, उन्हें ऐसा देख कई लोग उनपर कमेंट भी करते हैं और ट्रोल भी करते है, लेकिन दाद देने वाली बात यह है कि अब मॉडल ने हर निगेटिव कमेंट को इग्नोर करना सीख लिया है। वे लोगों के भद्दे कमेंट्स पर ध्यान नहीं देती हैं, और खुशहाली से अपना जीवन जीती है।
इस मॉडल से बहुत कुछ सिखने जैसा है, जहां लोग अपने अंदर की कमियों से डरते है और आगे नहीं बढ़ते वही इस मॉडल ने अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना अली है। जी हां मॉडल Mahogany Geter अब अपने पैर और डिसेबिलिटी को प्राउडली फ्लॉन्ट करती हैं। मॉडल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको उनकी कई सारी ऐसी तस्वीरें मिल जाएंगी, जिसमें वो बीमारी की वजह से अपने बड़े हुए पैर को प्राउडली दिखा रही हैं, जिसे देख हर कोई हैरान है।
मॉडल ने कहा…
दरअसल Daily Mail संग इंटरव्यू में मॉडल ने कहा- ‘काफी समय तक मैंने अपने बारे में लो फील किया है, लेकिन जब मैं बड़ी हुई तो ऑनलाइन lymphedema community और मेरी मॉम के सपोर्ट से मुझे ये एहसास हुआ कि मैं कितनी खूबसूरत हूं। सिर्फ लुक्स से नहीं, बल्कि इंसान भी अच्छी हूं। मेरा मानना है कि मैं अंदर और बाहर दोनों से ब्यूटीफुल हूं’
अच्छा इंसान होना जरुरी
मशहूर मॉडल Mahogany Geter की ऐसी कंडीशन होने के बावजूद वो इतना पॉजिटिव एटीट्यूड रखती है, जिससे वो कई लोगों को इंस्पायर करती है। Mahogany Geter की बातों से हमें यही सीख मिलती है कि जिंदगी में जो भी हालात आएं उनका मुस्कुराकर सामना करें। अपनी कमोजरी को ही ताकत बनाएं। और खूबसूरती शरीर से नहीं बल्कि मन से होती है।
