समंदर के अंदर शुरू हुई भयंकर जंग…ईरानी जहाज पर पनडुब्बी का अटैक, एक की मौत, कई घायल और 100 से ज्यादा लापता
Middle-East Tension: मिडिल-ईस्ट के मौजूदा तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रीलंका के दक्षिणी तट के करीब ईरानी नौसेना के युद्धपोत 'IRIS डेना' पर पनडुब्बी से कथित हमला हुआ, जिससे जहाज डूब गया।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Attack on Iran Ship: मिडिल-ईस्ट के मौजूदा तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रीलंका के दक्षिणी तट के करीब ईरानी नौसेना के युद्धपोत ‘IRIS डेना’ पर पनडुब्बी से कथित हमला हुआ, जिससे जहाज डूब गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले के बाद कम से कम 101 लोग लापता हो गए हैं। इसके अलावा 78 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 32 की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, यह मौदगे श्रेणी का युद्धपोत था। यह पोत भारत के विशाखापत्तनम में हुए ‘मिलान 2026’ बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास में भाग लेने के बाद ईरान लौट रहा था। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेरथ ने संसद को बताया कि सुबह के समय जहाज से एक आपात संदेश प्राप्त हुआ था। इस संदेश के मिलते ही श्रीलंकाई नौसेना और वायुसेना ने तुरंत हरकत में आते हुए अपना बचाव अभियान शुरू कर दिया था।
अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत
बुधवार को रॉयटर्स के हवाले से श्रीलंकाई नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि बचाव दल ने अब तक 32 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इन सभी को इलाज के लिए गाले शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान बचाए गए लोगों में से 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
लेबनान में सैकड़ों किलोमीटर अंदर घुसा इजरायल, बफर जोन बनाने में जुटा IDF, नेतन्याहू का ऐलान नहीं छोड़ेंग जमीन
20 अप्रैल का इतिहास: US में स्कूली छात्रों ने गोलीबारी कर ली सहपाठियों की जान, दुनिया को झकझोर देने वाली घटना
नवभारत विशेष: होर्मुज खुला या बंद, कोई सीधा जवाब नहीं; फायरिंग के बाद भारतीय जहाज वापस लौटे
मौत के कई हफ्तों बाद भी क्यों नहीं दफनाए गए अयातुल्ला खामेनेई? ईरान की मजबूरी या इजरायल का खौफ!
On February 16, the Iranian frigate IRIS Dena sailed into the port of Visakhapatnam, India, for the International Fleet Review 2026. Seventy-four nations participated. Warships from Australia, Japan, South Korea, Russia, and dozens of others anchored alongside her. India’s… pic.twitter.com/1GSvt2QAgc — Shanaka Anslem Perera ⚡ (@shanaka86) March 4, 2026
जहाज पर सवार थे 180 लोग
श्रीलंकाई नौसेना के सूत्रों ने बताया कि इस जहाज पर कुल 180 लोग सवार थे। बचाव अभियान अभी भी जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। फिलहाल इस हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद, इस घटना को मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे हिंसक संघर्ष से जोड़कर ही देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका को भारी पड़ेगा ईरान से पंगा…US पर मंडराया हथियार खत्म होने का खतरा, होश उड़ा देगी पेंटागन की चेतावनी
युद्ध के पांचवें दिन अमेरिका और इजरायल ने तेहरान सहित ईरान के कई प्रमुख शहरों पर भारी हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल और पूरे क्षेत्र में मिसाइलों तथा ड्रोनों से पलटवार करना शुरू कर दिया था। श्रीलंका के तट के पास ईरानी युद्धपोत के डूबने की इस हालिया घटना ने पहले से मौजूद इस गंभीर क्षेत्रीय तनाव को अब काफी अधिक बढ़ा दिया है।
