US-India संबंधों के 75वें साल पर उस्ताद जाकिर हुसैन के परफॉर्मेंस को शेयर कर अमेरिकी दूतावास ने नम की आंखें

मशहूर तबलावादक और पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन का अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया है। उनके निधन पर भारत में अमेरिकी दूतावास ने शोक जाहिर किया है।
US-India संबंधों के 75वें साल पर उस्ताद जाकिर हुसैन के परफॉर्मेंस को शेयर कर अमेरिकी दूतावास ने नम की आंखें
उस्ताद जाकिर हुसैन
Published on
Updated on

नई दिल्ली: मशहूर तबलावादक और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता उस्ताद जाकिर हुसैन का अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया है। उनके निधन पर भारत में अमेरिकी दूतावास ने शोक जाहिर किया है। अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर उस्ताद जाकिर हुसैन के तबला बजाते हुए एक 28 सेकंड का एक वीडियो जारी कर उन्हें याद किया।

वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा है कि आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। वाह उस्ताद वाह! हम उस्ताद जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि देते हैं, जो एक सच्चे उस्ताद थे, जिन्होंने अमेरिका-भारत संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उनके साथ मिलकर बनाए गए।

वीडियो को शेयर करते हुए दूतावास ने लिखा कि इस विशेष वीडियो के जरिए उस्ताद ने दुनिया भर में लाखों दिलों को छुआ। दूतावास ने आगे लिखा है कि उस्ताद जाकिर हुसैन एक सच्चे उस्ताद थे, जिन्होंने दुनियाभर में लाखों लोगों के दिलों को छुआ।

अमेरिकी दूतावास ने जारी किया वीडियो

परिवार ने की पुष्टि

भारत के जानेमाने तबला वादक और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। वे 73 साल के थे और अमेरिका में रह रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह एक्स पर पीटीआई ने लिखा  कि परिवार ने पुष्टि की है कि 73 वर्षीय जाकिर हुसैन का सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में निधन हो गया है।

ANI का पोस्ट

न्यूज एजेंसी एएनआई ने पोस्ट में लिखा कि  दुनिया के सबसे उत्कृष्ट संगीतकारों में से एक का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रोस्पेक्ट पीआर के जॉन ब्लेइचर ने इसकी पुष्टि की।

Navbharat Live
navbharatlive.com