Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनमोहन सिंह के निधन पर व्हाइट हाउस ने उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल को किया याद

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर व्हाइट हाउस ने उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल को याद किया है। बाइडन ने कहा कि 2009 में हुई अमेरिकी यात्रा के दौरान उनसे मिलने का मुझे मौका मिला था।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Dec 28, 2024 | 04:06 PM

जो बाइडेन, (राष्ट्रपति, अमेरिका)

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर व्हाइट हाउस ने उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल को याद किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शोक संदेश जारी किया है। व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी किया गया है। जिसमें भारत के पूर्व पीएम सिंह के निधन पर भारत के लोगों के दुख में जिल और मैं शामिल हैं। इस मुश्किल घड़ी में हम उस विजन के प्रति फिर से प्रतिबद्धता जाहिर करते हैं जिसके लिए प्रधानमंत्री सिंह ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया था।

व्हाइट हाउस ने कहा कि पूर्व फर्स्ट लेडी गुरशरन कौर उनके तीनों बच्चों और पूरे भारत के लोगों के प्रति जिल और मैं गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। बयान के मुताबिक, अमेरिका और भारत के बीच आज जिस अभूतपूर्व स्तर का सहयोग है। वह प्रधानमंत्री के रणनीतिक विजन और राजनीतिक साहस के बिना संभव नहीं हुआ होता।

विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका-भारत नागरिक परमाणु समझौते से लेकर भारत-प्रशांत साझेदारों के बीच पहली क्वाड बैठक शुरू करने तक उन्होंने जैसा अभूतपूर्व खाका तैयार किया। वह आने वाले पीढ़ियों के लिए हमारे देशों और दुनिया को मजबूती प्रदान करना जारी रखेगा। बयान में कहा गया है कि डॉ. मनमोहन सिंह एक प्रतिबद्ध नौकरशाह थे। और इससे ऊपर वह एक दयालु और विनम्र इंसान थे।

अमेरिकी-भारत संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण संबंध

2008 में सीनेट फॉरेन रिलेशंस कमेटी के चेयरमैन के तौर पर और उप राष्ट्रपति के तौर पर 2009 में हुई अमेरिकी यात्रा के दौरान उनसे मिलने का मुझे मौका मिला था। 2013 में उन्होंने मेजबानी की थी। जैसा तब हमने चर्चा की थी। अमेरिकी-भारत संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण संबंध है। साथ मिलकर साझेदार और दोस्त के रूप में हमारे राष्ट्र हमारे सभी लोगों के लिए गरिमापूर्ण और असीमित क्षमता वाले भविष्य का द्वार खोल सकते हैं।

बता दें कि 26 दिसंबर 2024 दिन गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार यानी आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया।

On the death of manmohan singh the white house remembered his tenure as prime minister

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 28, 2024 | 04:06 PM

Topics:  

  • Joe Biden
  • Manmohan Singh
  • Manmohan Singh Death

सम्बंधित ख़बरें

1

‘पुतिन के आगे सरेंडर करो…’, यूक्रेन को मदद देकर बाइडेन ने की गलती, ट्रंप ने कहा- यूरोप है कमजोर

2

बाइडेन बुढ़े और…ट्रंप ने खारिज किए पूर्व राष्ट्रपति के सभी फैसले, हंटर बाइडेन पर लटकी तलवार

3

ट्रंप का बड़ा ऐलान: बाइडेन के ‘ऑटोपेन’ से साइन हुए 92% ऑर्डर रद्द, स्टाफ को दी धमकी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.