DOGE के मुखिया मस्क के इशारे पर ट्रंप ने 2000 कर्मचारियों की कर दी छुट्टी, भारत समेत इन देशों की फंडिग पर लगा ब्रेक
USAID Controversy: अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के मुखिया एलन मस्क का कहना है कि USAID द्वारा विदेशी साहायता और विकास कार्यों के लिए ले दी जा रही फंडिंग पैसों की बर्बादी है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप (सौजन्य : सोशल मीडिया)
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दो हजार कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि वह दुनियाभर में मौजूद USAID के कुछ कर्मियों को छोड़कर शेष को नौकरी से निकाल दिया है। यह ट्रंप और सरकारी दक्षता विभाग के उनके सहयोगी एलन मस्क की ओर से संघीय सरकार के आकार को कम करने की दिशा में उठाया गया सबसे बड़ा कदम है।
दरअसल, बीते शुक्रवार को एक संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन को अमेरिका और दुनियाभर में हजारों यूएसएड कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की उनकी योजना पर आगे बढ़ने की अनुमति दी थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।
2 हजार USAID कर्मचारियों की कर दी छुट्टी
अमेरिकी जिला न्यायाधीश कार्ल निकोल्स ने कर्मचारियों के उस वाद को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने सरकार की योजना पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का अनुरोध किया था। ट्रंप प्रशासन की ओर से USAID कर्मचारियों को शनिवार रात करीब 12 बजे संदेश भेजा गया कि उन्हें छुट्टी पर भेजा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ऑन-कैमरा अश्लील कमेंट्स फिर ब्रेकअप, इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के ‘अनमैरिड’ रहने के पीछे की पूरी कहानी!
Parle की खुली किस्मत, PM मोदी और मेलोनी एक वीडियो से रॉकेट बना शेयर प्राइस, 5 प्रतिशत तक उछला भाव
Explainer: सिर्फ दोस्त नहीं रणनीतिक पार्टनर हैं Modi-Meloni! इन 10 पॉइंट से समझें भारत-इटली के मजबूत रिश्ते को
भारत में आतंक मचा सकता है इबोला! कांगो में ले चुका है 100 से अधिक जानें, जानिए कितना खतरनाक है नया स्ट्रेन?
एलन मस्क ने फंडिंग के पैसे को बताया बर्बादी
बता दें, अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के मुखिया एलन मस्क का कहना है कि USAID द्वारा विदेशी साहायता और विकास कार्यों के लिए ले दी जा रही फंडिंग पैसों की बर्बादी है। कर्मचारियों को भेजे गए नोटिस में कहा गया कि संख्या में कटौती शुरू की जा रही है, जिससे अमेरिका में 2,000 नौकरियां खत्म हो जाएंगी।
इन देशों के फंडिंग पर लगा दिया गया ब्रेक
| देश | फंडिंग राशि |
|---|---|
| प्राग | 7.20 करोड़ डॉलर |
| नेपाल | 3.9 करोड़ डॉलर |
| बांग्लादेश | 2.9 करोड़ डॉलर |
| भारत | 1 करोड़ डॉलर |
| मोजाम्बिक | 2.1 करोड़ डॉलर |
| सर्बिया | 1.4 करोड़ डॉलर |
| कंबोडिया | 23 लाख डॉलर |
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
क्या है यूएसएआईडी ?
यूएसएआईडी अमेरिकी सरकार की विदेशी सहायता एजेंसी है। दुनियाभर में विभिन्न कार्यक्रमों को आर्थिक मदद पहुंचाता है। 60 से अधिक देशों में इसका कार्यालय है। एजेंडा चलाने का आरोप भी अमेरिका पर लगता है।
