Parle की खुली किस्मत, PM मोदी और मेलोनी एक वीडियो से रॉकेट बना शेयर प्राइस, 5 प्रतिशत तक उछला भाव
Parle Share Price: पीएम मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट करने का वीडियो वायरल होने के बाद, शेयर बाजार में पारले इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5% का उछाल आया।
- Written By: अक्षय साहू
पारले इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Parle Share Price High After Melody Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट के तौर पर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीएम मोदी का वीडियो वाययरल होने के बाद पारले इंडस्ट्रीज के डीलरशिप में तेजी से देखने को मिली और कंपनी के शेयर थोड़ी देर में रॉकेट की तेजी ऊपर पहुंच गए।
बुधवार को पीएम मोदी का वीडियो बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर मेलोडी और मेलोदी ट्रेंड दोबारा वायरल हो गया। इसका असर कंपनी के शेयरों में भी देखने को मिला और शेयरों में खरीदारी शुरू हो गई। दिन के कारोबार में शेयर करीब 5% बढ़कर 5.25 रुपये तक पहुंच गया। वहीं पिछले एक सप्ताह में इसमें लगभग 7% की तेजी दर्ज की गई।
लोगों ने पारले नाम की वजह से खरीदे शेयर
सम्बंधित ख़बरें
रायबरेली में राहुल गांधी के बिगड़े बोल, एक बार फिर दिया विवादित बयान; बोले- पीएम और गृह मंत्री गद्दार हैं
Explainer: सिर्फ दोस्त नहीं रणनीतिक पार्टनर हैं Modi-Meloni! इन 10 पॉइंट से समझें भारत-इटली के मजबूत रिश्ते को
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
भारत में आतंक मचा सकता है इबोला! कांगो में ले चुका है 100 से अधिक जानें, जानिए कितना खतरनाक है नया स्ट्रेन?
हालांकि, इस पूरे मामले में एक बड़ा सच यह है कि शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी पारले इंडस्ट्रीज का मेलोडी टॉफी से कोई सीधा संबंध नहीं है। मेलोडी टॉफी असल में पारले इंडस्ट्रीज बनाती है, जो पारले-जी, मोनाको, क्रैकजैक, मैंगो बाइट और पॉपिन्स जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के लिए जानी जाती है। पारले के प्रोडक्ट एक निजी कंपनी है और शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है। दूसरी ओर, पारले इंडस्ट्रीज एक अलग कंपनी है, जो केवल नाम में “Parle” होने की वजह से निवेशकों के ध्यान में आ गई।
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA — Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी
यह तेजी उस समय शुरू हुई जब प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी का एक हल्का-फुल्का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में मोदी, मेलोनी को मेलोडी टॉफियों का पैकेट देते नजर आए। इंटरनेट यूजर्स ने इसे दोनों नेताओं के लोकप्रिय #Melodi ट्रेंड से जोड़कर देखा। बाद में मेलोनी ने भी यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए कहा कि, गिफ्ट के लिए धन्यवाद। वीडियो में वह यह भी कहती सुनाई दीं कि उन्होंने मुझे बहुत अच्छी टॉफी गिफ्ट की है, जिसके बाद दोनों नेता हंसते नजर आए।
यह भी पढ़ें- Explainer: सिर्फ दोस्त नहीं रणनीतिक पार्टनर हैं Modi-Meloni! इन 10 पॉइंट से समझें भारत-इटली के मजबूत रिश्ते को
वीडियो वायरल होने से पहले घाटे में थी कंपनी
वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद पारले इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेज खरीदारी देखने को मिली। यह घटना दिखाती है कि आजकल सोशल मीडिया ट्रेंड और वायरल कंटेंट किस तरह शेयर बाजार को प्रभावित कर रहे हैं। हालांकि, लंबी अवधि में कंपनी का प्रदर्शन अभी भी कमजोर बना हुआ है। पिछले तीन महीनों में शेयर लगभग 41%, छह महीनों में 46% और एक साल में 68% तक गिर चुका है।
