Indian Ship Attack: ओमान हमले में 4 भारतीयों की मौत की खबर झूठी? विदेश मंत्रालय ने बताई सच्चाई
Indian Ship Attack: ओमान के पास MT Liaki Freedom जहाज पर हमले में चार भारतीयों की मौत की खबरों को विदेश मंत्रालय ने पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया। सरकार के मुताबिक जहाज पर सवार सभी भारतीय सुरक्षित है।
- Written By: दिव्या सिंह
ओमान के पास जहाज पर हमला ( सोर्स- सोशल मीडिया)
Oman Indian Ship Attack: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच हाल के दिनों में भारतीय चालक दल वाले कई जहाजों को लेकर चिंताजनक खबरें सामने आई हैं। इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ओमान और होर्मुज क्षेत्र के पास एक जहाज पर हुए हमले में चार भारतीयों की मौत हो गई। हालांकि, भारत सरकार ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है।
विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पष्ट किया कि होर्मुज क्षेत्र में MT Liaki Freedom नामक टैंकर पर हमले और उसमें चार भारतीयों की मौत की खबरें निराधार एवं भ्रामक हैं। मंत्रालय ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस तरह की किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है।
जहाज मालिक ने बताया- सभी क्रू सदस्य सुरक्षित
डीजी शिपिंग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जहाज के मालिकों से संपर्क किया गया था। उन्होंने पुष्टि की कि टैंकर पर सवार सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। साथ ही चार भारतीयों की मौत से जुड़ी खबरों को पूरी तरह गलत बताया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
फ्रांस-स्लोवाकिया के दौरे पर निकले PM मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; रक्षा साझेदारी पर रहेगा फोकस
ईरान के मंसूबों पर ट्रंप-नेतन्याहू का ‘फुल स्टॉप’, जानें क्यों इजरायल ने कहा- अब सुरक्षित है दुनिया?
इंटरव्यू में बोले ईरानी विदेश मंत्री Abbas Araghchi: होर्मुज जलमार्ग पर हमेशा मुस्तैद रहेगी हमारी तलवार
Iran Drone Attack: भारतीय जहाजों पर हमलों के बीच ईरान ने होर्मुज में कॉमर्शियल शिप्स पर दागे ड्रोन
“We have spoken with the Master of the vessel Liaki Freedom, who has confirmed that all crew members are safe and that the reported information is false, says Ministry of External Affairs on reports of the vessel with Indian crew hit by military strike. — ANI (@ANI) June 13, 2026
सुरक्षा तनाव के बीच फैलीं अफवाहें
क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा तनाव और समुद्री घटनाओं के कारण MT Liaki Freedom को लेकर कई तरह के दावे सामने आए। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि किसी हमले में जहाज के चार क्रू सदस्यों की मौत हो गई है, लेकिन अब तक ऐसी किसी घटना के प्रमाण नहीं मिले हैं।
It has been received from
Communication on attack of MT Liaki Freedom saying Negative No attack on ship.#MTLiakifreedom#Attackonmerchantvessel @ITFglobalunion @IMOHQ pic.twitter.com/atPiYypeY9 — FSUI (@FSUIINDIA) June 13, 2026
भारतीय क्रू वाले टैंकर पर हमले में चार की मौत
8 जून को ओमान के दक्षिण-पूर्वी तट के पास एक टैंकर पर हमला हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतिबंधित टैंकर ‘मैरीवेक्स’ पर मिसाइल हमला किया गया। जहाज पर 24 भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भारतीय को नुकसान नहीं पहुंचा। 10 जून को ओमान तट के पास MT Settebello नामक ऑयल टैंकर से जुड़ी गंभीर घटना सामने आई। जहाज पर 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। इनमें से 20 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि चार भारतीय नाविक लापता हो गए थे।
MT Jalveer से जुड़ी समुद्री सुरक्षा घटना
इसके अगले दिन, 11 जून को MT Jalveer नामक जहाज से जुड़ी एक और समुद्री सुरक्षा घटना सामने आई। जहाज पर भारतीय चालक दल मौजूद था। भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि ओमान के निकट एक जहाज संकट की स्थिति में था और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे थे।
ये भी पढ़ें- US Strike Oman: अमेरिकी सेना ने मिसाइल से ओमान की खाड़ी में गांबिया जहाज का इंजन रूम उड़ाया
बता दें कि, विदेश मंत्रालय के ताजा बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि MT Liaki Freedom पर हमले में चार भारतीयों की मौत की खबरें गलत और भ्रामक हैं। सरकार ने कहा है कि जहाज पर मौजूद सभी भारतीय सुरक्षित हैं और मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।
